Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Una Moien Police on Alert Ahead of Chaitra Navratri Fair DSP Rajkumar Inspects Security and Traffic Arrangements
{"_id":"69bd26a1bc8d40803c04607a","slug":"video-una-moien-police-on-alert-ahead-of-chaitra-navratri-fair-dsp-rajkumar-inspects-security-and-traffic-arrangements-2026-03-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: चैत्र नवरात्रि मेले को लेकर मोईन पुलिस सतर्क, डीएसपी राजकुमार ने सुरक्षा व यातायात व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: चैत्र नवरात्रि मेले को लेकर मोईन पुलिस सतर्क, डीएसपी राजकुमार ने सुरक्षा व यातायात व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
Ankesh Dogra
Updated Fri, 20 Mar 2026 04:21 PM IST
Link Copied
विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी में चल रहे चैत्र नवरात्रि मेले के दौरान उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए मोईन पुलिस पूरी तरह अलर्ट हो गई है। आने वाले दो-तीन दिनों में छुट्टियों के कारण श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्थाओं को और मजबूत कर दिया है। इसी क्रम में डीएसपी डाडासीबा राजकुमार ने मोइन पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मेला क्षेत्रों का दौरा कर सुरक्षा प्रबंधों और यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए और भीड़ प्रबंधन को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।मीडिया से बातचीत करते हुए डीएसपी राजकुमार ने बताया कि मेले के सफल और सुरक्षित आयोजन के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मोइन पुलिस थाना के नियमित स्टाफ के अलावा अन्य सब-डिवीजन और पुलिस मुख्यालय से भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों पर पुलिस सहायता केंद्र और ट्रैफिक चेक पॉइंट स्थापित किए गए हैं, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।