{"_id":"69bd2cb234c41d28b705551b","slug":"video-una-devotee-from-up-visiting-chintpurni-for-darshan-dies-collapses-immediately-after-stepping-off-bus-2026-03-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: चिंतपूर्णी में दर्शन को आए यूपी के श्रद्धालु की मौत, बस से उतरते ही हुआ बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: चिंतपूर्णी में दर्शन को आए यूपी के श्रद्धालु की मौत, बस से उतरते ही हुआ बेहोश
Ankesh Dogra
Updated Fri, 20 Mar 2026 04:47 PM IST
विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी में दर्शन करने आए उत्तर प्रदेश के एक श्रद्धालु की अचानक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि श्रद्धालु अपने परिवार के साथ माता रानी के दर्शनों के लिए चिंतपूर्णी पहुंचा था। मिली जानकारी के अनुसार जैसे ही वह बस से नीचे उतरा, अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही ट्रैफिक इंचार्ज दीपक राणा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बिना देरी किए श्रद्धालु को अपनी गाड़ी में अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने तुरंत सीआरपी सहित अन्य चिकित्सीय प्रयास कर उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।प्रथम दृष्टि में मामला हार्ट अटैक का प्रतीत हो रहा है। मृतक की पहचान राजू कश्यप (48 वर्ष) निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।श्रद्धालु की अचानक हुई मौत से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।