{"_id":"69bd22a8ebe6a8cb7c08caca","slug":"video-una-police-ki-pathshala-program-organized-by-the-amar-ujala-foundation-at-kc-engineering-college-pandoga-2026-03-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: केसी इंजीनियरिंग कॉलेज पंडोगा में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: केसी इंजीनियरिंग कॉलेज पंडोगा में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन
Ankesh Dogra
Updated Fri, 20 Mar 2026 04:04 PM IST
Link Copied
केसी इंजीनियरिंग कॉलेज पंडोगा में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसपी ऊना सचिन हीरेमठ ने प्रशिक्षुओ को संबोधित करते हुए साइबर क्राइम नशे और यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में सोशल मीडिया का प्रचलन बड़ा है। उसके साथ-साथ ही साइबर क्राइम के मामले में भी इजाफा हुआ है। उन्होंने प्रशिक्षुओं से आह्वान किया कि वह साइबर क्राइम से बचने के लिए किसी भी अनजान लिंक और साइट पर क्लिक न करने और अपनी किसी भी प्रकार की निजी जानकारी सांझा ना करने का आग्रह किया ।अगर फिर भी कोई ठगी का शिकार हो रहा है तो 1 घंटे के भीतर भीतर पुलिस और साइबर सेल को 112 नंबर पर सूचित करें ।अन्यथा देरी होने पर साइबर क्राइम का गिरोह खातों से पैसे निकाल लेता है और इस तरह के कई पेचीदा मामले सामने आए हैं। इनको सुलझाना भी पुलिस और साइबर सेल की टीम को सहज नहीं है। कहा कि लोग रातों-रात अमीर बनने के चक्कर में पैसा दोगुना करने के लालच के झांसे में फंस रहे हैं और साइबर क्राइम की ठगी का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने प्रशिक्षुओं से आह्वान किया कि हिमाचल सरकार ने नशे के खिलाफ मुहिम तेज की है। इसमें सभी समाज के हर वर्ग के लोगों के सामूहिक प्रयास से हिमाचल को नशा मुक्त बनाया जा सकता है। अगर आपके आसपास में किसी भी व्यक्ति की संपत्ति एकाएक बढ़ रही है या समाज में नशे से जुड़ा कोई कारोबार कर रहा है। तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे।सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा। वहीं प्रशिक्षुओं को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि जब भी दो पहिया वाहन ड्राइव करें तो हेलमेट जरूर पहनें और चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट का जरूर इस्तेमाल करें और सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का अपने और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए जरूर इस्तेमाल करें। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक विवेक परिहार ने अमर उजाला के इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजनों की सराहना की और प्रशिक्षुओं से आह्वान किया कि वह इस कार्यक्रम में जो जानकारी सांझा की गई है उस पर अमल करें और अपने समाज में दूसरे लोगों को भी जागरूक करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।