{"_id":"69bab10b596d5106df02082a","slug":"video-administration-fully-prepared-for-chaitra-navratri-fair-necessary-directives-issued-to-officials-2026-03-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"चिंतपूर्णी: चैत्र नवरात्र मेले के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिंतपूर्णी: चैत्र नवरात्र मेले के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
चिंतपूर्णी में चैत्र नवरात्र मेले की पूर्व संध्या पर मेला अधिकारी एवं एसडीएम अंब पारस अग्रवाल ने अधिकारियों और संबंधित विभागों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। मेला अधिकारी ने बताया कि मेले के दौरान व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए पूरे मेला क्षेत्र को चार सेक्टरों में विभाजित किया गया है। इसके अलावा पूरे मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जाएगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जगह-जगह निशुल्क पेयजल और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था भी की गई है। एसडीएम पारस अग्रवाल ने बताया कि मेले के दौरान लंगर लगाने वाली संस्थाओं को पहले प्रशासन से अनुमति लेना अनिवार्य होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।