{"_id":"65fed1a7c682031ed907329b","slug":"video-devotee-coming-to-madi-mela-injured-in-collision-with-car-near-patehar","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पतेहड़ के निकट कार की टक्कर से मैड़ी मेले में आया श्रद्धालु घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पतेहड़ के निकट कार की टक्कर से मैड़ी मेले में आया श्रद्धालु घायल
हिमाचल प्रदेश के ऊना में पतेहड़ के निकट कार की टक्कर से मैड़ी मेले में आया श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के दौरान श्रद्धालु सड़क किनारे लंगर में चाय पी रहा था। सड़क पर एक इनोवा कार ने आगे चल रही कार को टक्कर मार दी और सड़क किनारे दूर खड़े श्रद्धालु से जा टकराई। इसे 108 नंबर एबुलेंस से सिविल स्पताल अंब में दाखिल करवाया गया। अमरजीत सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी महसमपुर जिला अमृतसर पंजाब पतेहड़ में एक लंगर के समीप खड़ा चाय पी रहा था। उस दौरान अंब की तरफ से आ रही एक मारुति सुजूकी कार को पीछे से आ रही राजस्थान नंबर की इनोवा कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिस कारण मारुति कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े श्रद्धालु से टकरा गई। श्रद्धालु के साथ आए लोगों ने तुरंत 108 नंबर पर ऐंबुलेंस को फोन कर घायल को उसकी मदद से सिविल अस्पताल अंब पुहंचाया। एसडीपीओ अंब डा वसुधा सूद ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।