{"_id":"6728a52092415548000e800b","slug":"video-former-mla-devendra-kumar-bhutto-launched-a-verbal-attack-on-cm-sukhu","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने सीएम सुक्खू पर बोला जुबानी हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने सीएम सुक्खू पर बोला जुबानी हमला
राज्य सरकार की ओर से डी क्लास के जो ठेकेदार बनते हैं। पहले उनका पंजीकरण जिला स्तर पर लोनिवि के अधीक्षण अभियंता के पास हो जाता था। लेकिन अब प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 25 वर्षों से चली आ रही प्रथा को बदल कर डी क्लास के ठेकेदारों का पंजीकरण अब विभाग के चीफ इंजीनियर के पास करने की अधिसूचना जारी कर दी है। ताकि कोई नया ठेकेदार रोजी-रोटी के लिए नया लाइसेंस न बना सकें। मुख्यमंत्री के इस फैसले से राज्य में और बेरोजगारी फैलेगी। कुटलैहड़ के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने मुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री वन मैन आर्मी की तरफ जनहित के खिलाफ फैसले ले रहे हैं। भुट्टो ने कहा कि मुख्यमंत्री यदि इतने पाक साफ हैं तो बीते दो वर्षों से ठेकेदारों को किए गए कार्यों की अदायगी क्यों नहीं कर रहे। ठेके के लाइसेंस रिन्यू नहीं किए जा रहे केंद्र सरकार से नाबार्ड में मिले कार्यों के टेंडर नहीं हो रहे और ठेकेदार विकास कार्यों को लेकर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने को मजबूर हैं। भुट्टो ने आरोप लगाया कि राजनीतिक बदले भी भावना से बीते दो वर्षों में कार्य किया जा रहा है। जो मुख्यमंत्री को सलाह दे रहे हैं, उन्हें भी आने वाले पंचायत चुनाव में अपनी हकीकत का पता चल जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।