{"_id":"67f65944e3159aa73c050585","slug":"video-four-accused-arrested-in-sri-anandpur-sahib-assault-and-robbery-case-2025-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : श्री आनंदपुर साहिब में विदेशी नागरिक से हुई मारपीट व लूट मामले में चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : श्री आनंदपुर साहिब में विदेशी नागरिक से हुई मारपीट व लूट मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
एक विदेशी नागरिक से गुरू की नगरी श्री आंनदपुर साहिब में मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 10 में से चार प्रवासियों को रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। लूट का शिकार हुए विदेशी नागरिक ने चारों गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कर ली है। पुलिस ने लूट का सामान भी बरामद कर लिया है जिसकी पुष्टि रेलवे पुलिस चौकी श्री आंनदपुर साहिब के प्रभारी सब इंसपेक्टर रतन लाल ने प्रेस वार्ता के दौरान की। ऑस्ट्रेलिया से भारत घूमने आए एक विदेश नागिरिक से 7 अप्रैल को बुरी तरह पीटकर लुटेरे उसका पूरा सामान ले गए थे और विदेशी नागरिक के सिर में गहरी चोट आई थी। उधर, इस बारे में और जानकारी देते रेलवे पुलिस चौकी के प्रभारी सब इंसपेक्टर रतन लाल ने कहा कि मामला 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ था जिनमें से चार प्रवासियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनसे लूट का कुछ समान भी बरामद हुआ है और शेष को गिरफ्तार करने के प्रयास तेज किए गए है और फरार आरोपियों को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।उन्होने कहा कि चारों गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।