{"_id":"67580a6eb54d2882e50c4bc2","slug":"video-one-day-book-exhibition-organized-at-government-excellence-college-una","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में एक दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में एक दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन
राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में एक दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन मंगलवार को किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मीता शर्मा ने फीता काटकर किया। मुख्य अतिथि डॉ. मीता शर्मा ने पुस्तक प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की पुस्तक प्रदर्शनी से छात्रों में पुस्तकों के अध्ययन की अभिरूचि एवं लगन पैदा होती हैं। पुस्तकें हमें सटीक और प्रामाणिक ज्ञान देती हैं। पुस्तकों से मनुष्य के भीतर जो आत्मीयता और श्रद्धा पैदा होती है, वह डिजिटल उपकरणों से संभव नहीं है। पुस्तकें परंपरा, संस्कृति से हमें जोड़ती हैं। कंप्यूटर या स्क्रीन पर पढ़ने पर हमारा मस्तिष्क जागृत नहीं हो पाता, जबकि किताबें मस्तिष्क को जागरूक करती हैं। महाविद्यालय की पुस्तकालयाध्यक्ष श्रीमती मीना सोनी ने बताया कि इस प्रदर्शनी में विभिन्न विषयों के पुस्तकों, सहायक पाठ्य सामग्री, पत्र-पत्रिका, शोध पत्रिका और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें आकर्षण का केंद्र रहीं। इस मौक़े पर इंनफ्लिबनेट की एनलिस्ट लाइब्रेरी की सदस्यता भी छात्रों को प्रदान की गई। यह पुस्तक प्रदर्शनी सुबह 10 बजे से शुरू हुई जो सायं 4 बजे तक चली। प्रदर्शनी का संयोजन महाविद्यालय पुस्तकालय समिति द्वारा किया गया। इस मौक़े पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र और शैक्षणिक तथा ग़ैर शैक्षणिक कर्मचारियों ने बड़े उत्साह से पुस्तकों का अवलोकन किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।