Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
VIDEO : Saloh resident Kuldeep Jaswal has been seeking justice for his son death for two years demands CBI probe
{"_id":"66e02f1c7e5f70088408d562","slug":"video-saloh-resident-kuldeep-jaswal-has-been-seeking-justice-for-his-son-death-for-two-years-demands-cbi-probe","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : दो वर्ष से बेटे की मौत का न्याय मांग रहे सलोह निवासी कुलदीप जसवाल, CBI जांच की रखी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : दो वर्ष से बेटे की मौत का न्याय मांग रहे सलोह निवासी कुलदीप जसवाल, CBI जांच की रखी मांग
हरोली के घालुवाल लोअर सलोह निवासी कुलदीप जसवाल बेटे की मौत के ठीक दो वर्ष बाद भी न्याय की गुहार के लिए दर दर भटक रहे हैं। बेटे की मौत मामले में पुलिस कार्रवाई एवं सरकार की अनदेखी से खफा पिता सीबीआइ की मांग उठा रहे हैं। कुलदीप जसवाल का आरोप है कि ठीक दो साल पूर्व 10 सितंबर को ही उसके बेटे राजन जसवाल को सुनियोजित ढंग से मौत के घाट उतारा गया है। ऊना संतोषगढ़ मार्ग स्थित कुठारकलां एवं आवादा बराना की सीमा पर सड़क किनारे खेतों में उनकी कार हादसाग्रस्त मिली थी। अगली 11 सितंबर 2022 को उन्हें इस हादसे के बारे में बताया गया। इस हादसे में राजन जसवाल के अलावा चार अन्य युवाओं की मौत हो गई थी। पुलिस ने मौत के कारणों में कार का हादसा ग्रस्त होना एक मोबाइल कंपनी के खंभे से टकरा कर केवल पांच फुट खेत में गिरकर मौत की मुख्य वजह बताई है। लेकिन जिस प्रकार बेटे राजन जसवाल को चंडीगढ़ से कुछ लोगों की ओर से बुलाया गया और घर पहुंचने पर उसे वहां से कार में कुछ लोग लेकर चले गए। हादसे से पूर्व हुआ घटनाक्रम सुनियोजित तरीके से मौत की साजिश की ओर इशारा करती है। इसके लिए बीते दो वर्ष से प्रदेश सरकार से गुहार लगाई जा रही है। ई समाधान पर शिकायत दर्ज करने के बावजूद समाधान की फाइल यहां वहां अधिकारियों के पास लंबित तो कहीं आगे बढ़ने से रुकी है। मामले में एक साल बाद एसआइटी गठित की गई। एसआइटी ने ऊना सदर की नामात्र जांच को आधार बनाकर खानापूर्ति कर दी। कुलदीप जसवाल ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित सरकार से मांग है कि इस मामले की पूरी जांच सीबीआइ से कराई जाए। क्योंकि एसआइटी की जांच बिलकुल भी संतुष्ट नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।