{"_id":"6a7015aff8c224fe7204f3d4","slug":"video-satpal-raizada-alleges-bjp-politics-over-religion-una-himachal-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: पूर्व विधायक सतपाल रायजादा बोले- धर्म के नाम पर राजनीति कर रही भाजपा, गुरु रविदास कलश यात्रा पर भी उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: पूर्व विधायक सतपाल रायजादा बोले- धर्म के नाम पर राजनीति कर रही भाजपा, गुरु रविदास कलश यात्रा पर भी उठाए सवाल
Ankesh Dogra
Updated Mon, 03 Aug 2026 09:44 AM IST
Link Copied
कांग्रेस के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने रविवार को ऊना में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा पर धर्म और आस्था के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा लंबे समय से धार्मिक भावनाओं का राजनीतिक लाभ उठाने का प्रयास कर रही है।
रायजादा ने कहा कि पहले श्रीराम मंदिर निर्माण के नाम पर देशभर से ईंट और मिट्टी एकत्रित की गई थी और अब संत गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश उत्सव के अवसर पर निकाली जा रही कलश यात्राओं को भी राजनीतिक रंग दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा धार्मिक आयोजनों का उपयोग राजनीतिक लाभ के लिए कर रही है।
पूर्व विधायक ने राम मंदिर से जुड़े मुद्दों का उल्लेख करते हुए दावा किया कि वहां केवल दान ही नहीं, बल्कि लोगों की आस्था के साथ भी खिलवाड़ हुआ है। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों और आस्था को राजनीति से दूर रखा जाना चाहिए।
रायजादा ने कहा कि भाजपा धर्म के नाम पर वोट की राजनीति करती है। उन्होंने प्रदेश और देश की जनता से अपील की कि धार्मिक आस्था का राजनीतिक इस्तेमाल करने वाले प्रयासों को समझें और लोकतांत्रिक तरीके से उनका जवाब दें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।