{"_id":"68db9ee68e54dacb1400dd06","slug":"video-special-worship-of-mata-chintpurni-was-performed-on-ashtami-56-offerings-were-made-2025-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"अष्टमी पर माता चिंतपूर्णी की हुई विशेष पूजा, 56 भोग लगे, दस हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अष्टमी पर माता चिंतपूर्णी की हुई विशेष पूजा, 56 भोग लगे, दस हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा
शारदीय नवरात्र के चलते मंगलवार को माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। अष्टमी के उपलक्ष्य पर शुक्रवार सुबह 9:00 बजे से पूजा-अर्चना शुरू हुई। इस दौरान माता को पावन चौकी का स्नान, श्रृंगार, भोग, हवन, तथा नारियल की बलि दी गई। माता को 56 तरह के व्यंजन का भोग भी लगाया गया। पुजारी अमित कालिया ने कहा कि आज माता रानी का श्रंगार किया। पूजा-अर्चना के बाद मंदिर के कपाट खोले गए, जिसके बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में माथा टेका। वहीं मंदिर आने वाले भक्तों से मां के जयकारों से मंदिर व आसपास का वातावरण गुंजायमान हो उठा। इस पूजा में राम कुमार शर्मा, पुजारी बारीदार सभा के प्रधान रविंदर छिंदा, पुजारी अजय कालिया, रोहन कालिया, हितेश कालिया, संदीप कालिया, अनमोल कालिया, गगन कालिया और समस्त पुजारी परिवार उपस्थित रहा। मंदिर अधिकारी अजय मंडयाल ने इस मौके पर बताया कि शारदीय नवरात्र के दौरान अन्य राज्यों से श्रद्धालु भी माता रानी के दरबार पहुंचे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।