Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Una: A flood of devotees gathered at Dera Baba Barbhaag Singh and Charan Ganga, along with faith, chaos also came to the fore
{"_id":"69a4138bd4cde7806a00dc7d","slug":"video-una-a-flood-of-devotees-gathered-at-dera-baba-barbhaag-singh-and-charan-ganga-along-with-faith-chaos-also-came-to-the-fore-2026-03-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: डेरा बाबा बड़भाग सिंह व चरण गंगा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, आस्था के साथ अव्यवस्था भी आई सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: डेरा बाबा बड़भाग सिंह व चरण गंगा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, आस्था के साथ अव्यवस्था भी आई सामने
Ankesh Dogra
Updated Sun, 01 Mar 2026 03:53 PM IST
Link Copied
उपमंडल अम्ब क्षेत्र के मैड़ी स्थित प्रसिद्ध तीर्थस्थल डेरा बाबा बड़भाग सिंह एवं पावन चरण गंगा में इन दिनों श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ रहा है। दूर-दराज़ राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव से माथा टेक कर आशीर्वाद लिया और पवित्र चरण गंगा में स्नान कर मनोकामनाएं मांगीं। तस्वीरों में सांप दिखाई दे रहा है कि मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में भारी भीड़ उमड़ी हुई है। मुख्य प्रवेश द्वार पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। सुरक्षा कर्मी व सेवादार व्यवस्था बनाए रखने में जुटे दिखे, वहीं श्रद्धालु धैर्यपूर्वक अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। हालांकि भारी भीड़ के चलते अव्यवस्था भी सामने आई। चरण गंगा के समीप खुले मैदान और परिसर के आसपास कपड़े, जूते-चप्पल व अन्य सामान बिखरा हुआ दिखाई दिया। स्नान के बाद कई श्रद्धालु अपने गीले वस्त्र वहीं छोड़ते नजर आए, जिससे सफाई व्यवस्था प्रभावित होती दिखी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से व्यवस्थाओं पर दबाव बढ़ जाता है। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि स्वच्छता और कूड़ा निस्तारण के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए जाएं, ताकि धार्मिक स्थल की पवित्रता और स्वच्छता बनी रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।