Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Una A grand feast was organised at the Bairiyan Shiva Temple on the occasion of Shivratri, the atmosphere was filled with hymns
{"_id":"6992ca597a2ac193560deef0","slug":"video-una-a-grand-feast-was-organised-at-the-bairiyan-shiva-temple-on-the-occasion-of-shivratri-the-atmosphere-was-filled-with-hymns-2026-02-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: बैरियां शिव मंदिर में शिवरात्रि के उपलक्ष्य में भव्य भंडारा, भजनों से गूंजा वातावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: बैरियां शिव मंदिर में शिवरात्रि के उपलक्ष्य में भव्य भंडारा, भजनों से गूंजा वातावरण
उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत बैरियां स्थित शिव मंदिर में शिवरात्रि के पावन अवसर के उपरांत अगले दिन गांववासियों द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में ग्रामीणों ने भारी संख्या में पहुंचकर भगवान शिव के चरणों में शीश नवाया और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। मंदिर परिसर सुबह से ही श्रद्धालुओं की उपस्थिति से गुलजार रहा। विशेष रूप से महिलाओं ने भक्ति रस से ओत-प्रोत वातावरण का निर्माण किया। उन्होंने शिव भोलेनाथ के सुंदर भजन प्रस्तुत कर पूरे मंदिर परिसर को भक्तिमय बना दिया। महिलाओं की मधुर भजन संध्या ने वहां उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भक्ति के रंग में रंगे ग्रामीणों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। मंदिर कमेटी के प्रधान जीत सिंह ने बताया कि इस शिव मंदिर में हर वर्ष शिवरात्रि के अगले दिन सामूहिक रूप से भंडारे का आयोजन किया जाता है। यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है, जिसमें गांव के सभी लोग मिलजुलकर सहयोग करते हैं। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आपसी भाईचारे, एकता और धार्मिक आस्था को मजबूत करना है। भंडारे में गांव के युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संभाला। अमर सिंह, राजीव कुमार, रविन्दर कुमार, लड्डी, नितिका, आँशु, भाग सिंह, मोहन सिंह, अबू जीवन कुमार तथा नन्नू ने विशेष रूप से सेवा कार्य में योगदान दिया। युवाओं ने प्रसाद वितरण से लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा तक हर व्यवस्था को संभालते हुए अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया। भंडारे में सभी ग्रामीणों ने बड़े प्रेम और श्रद्धा के साथ प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान “हर हर महादेव” के जयघोष से वातावरण गूंजता रहा। इस अवसर पर गांववासियों ने भविष्य में भी इसी प्रकार धार्मिक और सामाजिक आयोजनों को मिलजुलकर सफल बनाने का संकल्प लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।