{"_id":"6992d65b5f0db81ea709526f","slug":"video-una-athletic-meet-organized-at-prof-simmi-agnihotri-government-college-haroli-2026-02-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय महाविद्यालय हरोली में एथलेटिक मीट का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय महाविद्यालय हरोली में एथलेटिक मीट का आयोजन
राजकीय महाविद्यालय हरोली में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्राचार्य श्री राजेंद्र कुमार द्वारा किया गया। प्राचार्य ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता को भी मजबूत करते हैं,तथा व्यक्तित्व का विकास भी करते है। एथलेटिक मीट के दौरान 100 मीटरदौड़ , 200 मीटर, लंबी कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक ,शॉट पुट सहित कई प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की गईं। प्रतिभागियों ने पूरे जोश और खेल भावना के साथ हिस्सा लिया। श्रेष्ठ खिलाड़ियों में सुखविंदर सिंह,(M A राजनीति ) और काजल (BA प्रथम),पायल राणा ( BA 1st)रहे । दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए तालियों से मैदान गुंजा दिया। विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि व महाविद्यालय प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में खेल विभाग प्रो.डडवाल,प्रो गुरबक्स राय, प्रो. सुमित शर्मा, प्रो.कैप्टन सोनिका डॉ शकुंतला प्रो.कल्पना प्रो . बिंदिया, प्रो रिचा, प्रो.ज्योति प्राध्यापकों और श्री अश्वनी राणा ,श्री अशोक कुमार , श्री राजकुमार ,श्रीपवन कुमार , सोमा देवी ,सपना कुमारी व स्वयंसेवकों का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।