Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Una Aam Aadmi Party warns if relief is not provided to farmers traders and middle class soon there will be a mass movement
{"_id":"6885d462e2b3de940102fb61","slug":"video-una-aam-aadmi-party-warns-if-relief-is-not-provided-to-farmers-traders-and-middle-class-soon-there-will-be-a-mass-movement-2025-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: आम आदमी पार्टी ने दी चेतावनी, किसानों, व्यापारियों और मध्यमवर्ग के लिए जल्द राहत नहीं मिली तो होगा जनांदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: आम आदमी पार्टी ने दी चेतावनी, किसानों, व्यापारियों और मध्यमवर्ग के लिए जल्द राहत नहीं मिली तो होगा जनांदोलन
आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश ने राज्य में किसानों, छोटे व्यापारियों और मध्यमवर्गीय परिवारों की बिगड़ती आर्थिक स्थिति को लेकर सरकार को चेतावनी दी है। पार्टी के ऊना जिलाध्यक्ष कृष्ण गोपाल गर्ग ने बयान जारी करते हुए कहा कि प्रदेश में किसान प्राकृतिक आपदाओं और महंगे उत्पादन खर्चों के कारण बुरी तरह से कर्ज में डूब रहे हैं, वहीं छोटे व्यापारी ऑनलाइन बाजार और महंगाई की मार झेल रहे हैं। मध्यमवर्गीय परिवार भी बेरोजगारी और कर्ज की किस्तों में पिसते नजर आ रहे हैं। कृष्ण गोपाल गर्ग ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जहां देश के बड़े पूंजीपतियों के हजारों करोड़ रुपये के लोन माफ किए जा रहे हैं, वहीं देश का अन्नदाता, व्यापारी और आम परिवार सरकार की उपेक्षा का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि:किसानों के 5 लाख रुपये तक के कृषि ऋण तत्काल माफ किए जाएं।छोटे व्यापारियों को राहत पैकेज और विशेष संरक्षण नीति दी जाए।मध्यमवर्गीय परिवारों के गृह, शिक्षा व व्यक्तिगत ऋणों में राहत दी जाए।महंगाई पर काबू पाने के लिए ठोस नीति बनाई जाए। ई-कॉमर्स से प्रभावित व्यापारियों को समर्थन और संरक्षण मिले। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सुक्खू सरकार और केंद्र सरकार ने इन मांगों पर शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाए, तो आम आदमी पार्टी जनसमर्थन के साथ सड़कों पर उतरेगी और बड़ा जनांदोलन छेड़ेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।