{"_id":"6852612c44a3179c540f5ed4","slug":"video-una-all-four-accused-who-carried-out-the-robbery-at-gunpoint-near-dhaadi-village-have-been-arrested-2025-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: ढाड़ी गांव के पास पिस्तौल की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले चारों आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: ढाड़ी गांव के पास पिस्तौल की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले चारों आरोपी गिरफ्तार
किरतपुर-साहिब पुलिस की ओर से 7 जून को गांव ढाड़ी के निकट मनाली से लाैट रहे एक एक परिवार से पिस्तौल की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले चार लुटेरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इसकी पुष्टि खुद डीएसपी आंनदपुर साहिब अजय सिंह ने पत्रकार वार्ता के दौरान की। बताया गया कि 7 जून की राज लगभग 10:00 बजे एक परिवार अपनी गाड़ी में मनाली घूमने के बाद वापस फरीदाबाद जा रहे थे कि गांव ढाड़ी के निकट चार लुटेरों ने पिस्तौल की नोक पर सोने की चैन दो मोवाइल, लगभग 50 हजार की नकदी सहित कुछ अन्य सामान लूट कर फरार हो गए थे जिसकी शिकायत मिलते ही मामले की गंभीरता को देखते हुए मामला दर्ज कर इन चारों को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार चारों लुटेरे नाभा और पटियाला के रहने वाले हैं और नशे के आदी हैं। गिरफ्तार चारों में से तीन के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज है और चारों का डोप टेस्ट भी करवाया गया जोकि पॉजटिव पाया गया और उसी आधार पर इन गिरफ्तार युवकों पर अलग से एक मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार चारों लुटेरों से दो रिवालवर, लूटे गए दो मोबाइल, कुछ नकदी व वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद की गई है। चारों को अदालत में पेश किया गया, जहां से दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश जारी किए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।