{"_id":"6995a1d27b6f8480ef05b731","slug":"video-una-annual-sports-competition-organised-at-gurukul-public-senior-secondary-school-2026-02-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: गुरुकुल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: गुरुकुल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
गुरुकुल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नर्सरी से लेकर आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के एमडी राजेश गौतम ने दीप जलाकर और झंडा फहराकर की। इसके बाद छात्रों ने मार्च पास्ट किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में अभिभावक भी मौजूद रहे, जिन्होंने तालियाँ बजाकर अपने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। खेल प्रतियोगिता के दौरान मैदान में कई तरह की दौड़ और खेल आयोजित किए गए। बच्चों ने बनाना रेस, पिरामिड रेस, बुक बैलेंसिंग, फ्रॉग रेस, सैक रेस, हर्डल रेस और स्पाइडर रेस जैसी गतिविधियों में अपनी ताकत और कौशल का प्रदर्शन किया। इसके अलावा 100 मीटर दौड़ और 3-लेग रेस में भी कड़ा मुकाबला देखने को मिला। पूरे आयोजन के दौरान बच्चों में अनुशासन और टीम के साथ मिलकर काम करने का जज्बा साफ दिखाई दिया। कार्यक्रम के अंत में जीतने वाले खिलाड़ियों को मेडल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। स्कूल के एमडी राजेश गौतम ने अपने संबोधन में कहा कि खेल बच्चों के शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास और अनुशासन भी पैदा करते हैं। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए स्कूल के शिक्षकों और खेल विभाग की तारीफ की। इस अवसर पर स्कूल की डायरेक्टर ज्योति गौतम, प्रिंसिपल डायरेक्टर धनपत राय, प्रिंसिपल शिवानी गुलेरिया, डीन प्रियंका शर्मा, वाइस प्रिंसिपल कमलेश कुमारी और कोऑर्डिनेटर सीमा शर्मा सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।