{"_id":"687f91d8bb94ee57d60b15c5","slug":"video-una-control-room-of-chintapurni-temple-in-danger-water-dripping-from-the-roof-on-the-verge-of-collapse-2025-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: चिंतपूर्णी मंदिर का कंट्रोल रूम खतरे में: छत से टपक रहा पानी, गिरने की कगार पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: चिंतपूर्णी मंदिर का कंट्रोल रूम खतरे में: छत से टपक रहा पानी, गिरने की कगार पर
चिंतपूर्णी मंदिर में कैंची गेट के नजदीक बने मंदिर कंट्रोल रूम का कमरा बरसात के दौरान खतरे की जद में है। कंट्रोल रूम के कमरे में बारिश के दौरान लगातार छत से पानी टपक रहा है और कमरे की छत पूरी तरह से सीलन आई हुई है। इस कारण कमरे की छत गिरने की कगार पर बनी हुई है। मंदिर के कर्मचारी इस कंट्रोल रूम में बैठकर सुबह से शाम तक ड्यूटी देते हैं। ऐसे में कमरे की छत की जो दुर्दशा बनी हुई है, उससे किसी भी समय कोई हादसा हो सकता है। कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए यह एक बड़ा खतरा है। उक्त कंट्रोल रूम का कमरा मंदिर के विस्तारीकरण के लिए मंदिर न्यास की ओर से अधिग्रहण किया जा चुका है। मंदिर के विस्तारीकरण का काम शुरू होने के दौरान इस कंट्रोल रूम के कमरे को भी खाली कर दिया जाएगा। लेकिन जब तक इस कमरे में बैठना किसी खतरे से कम नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।