{"_id":"6885d477423ecbf59309731b","slug":"video-una-crowd-of-devotees-gathered-to-have-darshan-of-bhole-baba-at-sada-shiv-dhyusar-mahadev-temple-2025-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: सदा शिव ध्यूसंर महादेव मंदिर में भोले बाबा के दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: सदा शिव ध्यूसंर महादेव मंदिर में भोले बाबा के दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़
जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के प्रसिद्ध व ऐतिहासिक सदा शिव ध्यूसंर महादेव मंदिर तलमेहड़ा में वैसे तो पूरा वर्ष ही चहल-पहल रहती है। परन्तु सावन माह में हर रविवार तथा सोमवार को इस मंदिर में पूजा-अर्चना का विशेष महत्व माना जाता है। मंदिर के पुजारी राकेश शर्मा का कहना है कि सावन माह में शिव पूजा के साथ-साथ शिव पिंडी पर जलाभिषेक का विशेष महत्व माना जाता है। इस माह में जलाभिषेक करने तथा सच्चे मन से शिव पूजा करने तथा सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद पूरी करते हैं। भोलेनाथ, ध्यूसंर महादेव मंदिर में पहुंचने बाले हर भक्तजनों की हर मनोकामना पूरी होती है। वहीं पर सावन माह के रविवार रात को विशाल जागरण तथा सोमवार को मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन तथा मंदिर परिसर के आसपास लंगर भी लगाए जाते हैं। वहीं पर मंदिर कमेटी द्वारा बाहर से आने वाले सभी भक्तजनों के लिए खाने पीने व रहने का पूरा प्रबंध किया गया है। मंदिर ट्रस्ट के चेयरमैन प्रवीण शर्मा का कहना है कि मंदिर परिसर में पहुंचने वाले सभी भक्तजनों के लिए पूरा प्रबंध किया गया है। वहीं पर बाहर से आने वाले सभी भक्तजनों से स्वच्छता व अनुशासन में सहयोग करने का आह्वान किया है। मंदिर के पुजारी राकेश शर्मा का कहना है कि सावन माह के दूसरे रविवार सुबह से ही भक्तजनों का तांता लगा हुआ है। सुबह चार बजे से पूजा अर्चना शुरू हो चुकी है। भक्तजनों द्वारा शिव पिंडी पर जलाभिषेक कर अपनी-अपनी मनोकामनाएं मांगी जा रही हैं। जिन भक्तजनों की मांग पूरी हो चुकी है उनके द्वारा पूजा अर्चना के साथ लंगर की लगाए जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।