{"_id":"6a7b1ac5627e667d400e70ce","slug":"video-una-departmental-officials-briefed-bpl-families-in-mandli-about-government-schemes-2026-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: मंदली में बीपीएल परिवारों को विभागीय अधिकारियों ने दी सरकारी योजनाओं की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: मंदली में बीपीएल परिवारों को विभागीय अधिकारियों ने दी सरकारी योजनाओं की जानकारी
संवाद कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत मंदली में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की करीब 20 पंचायतों से 897 बीपीएल परिवारों सहित स्थानीय लोगों को विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बीपीएल परिवारों के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार की ओर से अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीपीएल परिवारों को 300 यूनिट तक निशुल्क बिजली उपलब्ध करवाने की दिशा में सरकार की ओर से महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसके साथ ही पात्र बीपीएल महिलाओं को जल्द ही हर महीने 1,500 रुपये दिए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।