{"_id":"6a7b1ae0215158beb3052fe2","slug":"video-video-public-dialogue-program-held-in-raipur-sahoda-for-the-empowerment-of-bpl-families-2026-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बीपीएल परिवारों के सशक्तीकरण के लिए रायपुर सहोड़ा में हुआ जन संवाद कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बीपीएल परिवारों के सशक्तीकरण के लिए रायपुर सहोड़ा में हुआ जन संवाद कार्यक्रम
ऊना, 10 अगस्त। प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी पहल अपना परिवार सुखी परिवार योजना के अंतर्गत मंगलवार को जिला ऊना के विभिन्न विकास खंडों में जन संवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य अति निर्धन (बीपीएल) परिवारों तक सरकारी योजनाओं का प्रभावी लाभ पहुंचाना तथा उनकी वास्तविक आवश्यकताओं के आधार पर विकास की योजनाएं तैयार करना है। इसी क्रम में विकास खंड ऊना की ग्राम पंचायत रायपुर सहोड़ा में आयोजित कार्यक्रम में रायपुर सहोड़ा, देहलां लोअर, देहलां अपर, जखेड़ा, अबादा वराना, बीनेवाल, फतेहपुर, जनकौर, टब्बा, मैहतपुर, उदयपुर, झूड़ोवाल, खानपुर, लमलैहड़ा, मजारा, भड़ोलियां कलां, छतरपुर, चड़तगढ़, सासन, अपर बहडाला, बहडाला, मलूकपुर, नंगड़ां, सनोली, सुनेहरा, अजौली, बड़ैहर, बनगढ़ भटोली, बारसड़ा तथा बसोली पंचायतों के परिवारों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने की, जबकि ऊना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर एसडीएम ऊना अभिषेक मित्तल, बीडीओ ऊना रमनवीर चौहान, जिला कल्याण अधिकारी आवास पंडित, तहसील कल्याण अधिकारी जतिंद्र शर्मा, रायपुर सहोड़ा की प्रधान पूजा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं संबंधित पंचायतों के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।