{"_id":"68234f9ff719ab95200dddd1","slug":"video-una-deputy-cm-inquired-about-the-well-being-of-the-brave-sons-of-haroli-injured-in-operation-sindoor-2025-05-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: उपमुख्यमंत्री ने 'ऑपरेशन सिंदूर' में घायल हरोली के वीर सपूतों का जाना कुशलक्षेम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: उपमुख्यमंत्री ने 'ऑपरेशन सिंदूर' में घायल हरोली के वीर सपूतों का जाना कुशलक्षेम
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान घायल हुए हरोली विधानसभा क्षेत्र के दो वीर जवानों बाथू गांव निवासी बीएसएफ के उप निरीक्षक व्यास देव और छेत्रा गांव निवासी सिख रेजिमेंट के जवान गुरनाम सिंह उर्फ 'रोमी' के परिजनों से मंगलवार को भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। वर्तमान में दोनों वीर जवान आर्मी हॉस्पिटल जम्मू में उपचाराधीन हैं। ड्रोन हमले में गंभीर रूप से घायल हुए उप निरीक्षक व्यास देव के घर पर पहुंचकर उप मुख्यमंत्री ने उनकी पत्नी परमजीत कौर से मुलाकात की और पूरे प्रदेश की ओर से उनके साहस को नमन किया। उन्होंने कहा कि व्यास देव ने अद्वितीय पराक्रम और शौर्य का परिचय देते हुए देश की रक्षा में अपना अभूतपूर्व योगदान दिया है। हमले में एक टांग गंवाने के बावजूद उनका साहस पूरे राष्ट्र को गौरवान्वित करता है। इसके उपरांत उप मुख्यमंत्री छेत्रा गांव पहुंचे और सिख रेजिमेंट के घायल जवान गुरनाम सिंह के परिजनों पिता जोगिंदर सिंह, माता जगमोहन कौर व पत्नी गुरप्रीत कौर से भेंट कर गुरनाम सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि गुरनाम सिंह सरीखे वीरों का समर्पण देश की असली ताकत है, जिसे प्रदेश सदैव नमन करता रहेगा। उप मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दोनों जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की और प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव सहायता की प्रतिबद्धता जताई। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणजीत राणा, अशोक ठाकुर, प्रमोद कुमार, सतीश बिट्टू, विनोद बिट्टू, पवन ठाकुर और बाथू ग्राम पंचायत की प्रधान सुरेखा राणा सहित अन्य भी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।