{"_id":"6822f6c286a0c72de006356b","slug":"video-electricity-employees-demonstrated-in-beri-of-jhajjar-regarding-pending-demands-2025-05-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर के बेरी में लंबित मांगों को लेेंकर बिजली कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर के बेरी में लंबित मांगों को लेेंकर बिजली कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया
ऑल हरियाणा पावर कॉर्पोरेशन वर्कर्स यूनियन बेरी यूनिट के कर्मचारियों ने कई वर्षो से लंबित पड़ी मांंगों को लेकर बिजली निगम कार्यालय के प्रांगण में धरना-प्रदर्शन करते हुए विरोध जताया। बेरी यूनिट के प्रधान कुलदीप सिंह ने बताया कि मांगों केा लेकर कई बार निगम के उच्च अधिकारियों को अवगत करा चुके है, लेकिन मांगों की तरफ कोई ध्यान नही दिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2016 में डीसी रेट के एएलएम संजीव का निधन हो गया था और निगम की तरफ से कर्मचारी के परिवार को आर्थिक सहायता के तौर पर तीन लाख रूपये की राशि दी जानी थी।
कर्मचारी की पत्नी ने कई बार निगम के उच्च अधिकारियों को गुहार लगाई। लेकिन निगम की तरफ से कर्मचारी के परिवार को कोई आर्थिक सहायता नहीं दी गई। कर्मचारी के परिजनों कर्ज लेकर बेटी की शादी की है।
यूनिट के सचिव चंद्रकांत का कहना है पिछले कई सालों से कर्मचारी की मांगें लंबित पड़ी हुई कई बार निगम के अधिकारियों से बैठक का समय लिया गया। लेकिन अधिकारियेां की तरफ से कोई समय नही दिया जा रहा था और अब निगम अधिकारियों को यूनिट की तरफ से नोटिस देकर कर्मचारियेां से 10 से 12 बजे तक कार्यालय के प्र्रांगण में धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया और अधिकारियों ने जल्द मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।
उन्होंने बताया कि निगम के कर्मचारी अजीत सिंह का वर्ष 2022 में एलएम से एएफएम का प्रमोशन हुआ ओर वर्ष 2023 में एएफएम से जेई का प्रमोशन हुआ था। कर्मचारी के हुए प्रमोशन का लाभ नही मिला। प्रमोशन में लाभ न मिलने पर कर्मचारी व अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाही की जाए और बाकी अन्य मांगों पर भी ध्यान देकर जल्द से जल्द लागू किया जाए।
इस मौके सब यूनिट प्रधान हरेंद्र, सर्कल सचिव भूपेंद्र यादव, सब यूनिट प्रधान अमित हुड्डा, अमित मलिक, रमेश सैन, कोषाध्यक्ष प्रवीन कुमार सहित सभी यूनिटों के प्रधान कर्मचारियों के साथ धरना-प्रदर्शन में पहुंचे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।