{"_id":"6822f42016cf97bcb107760e","slug":"video-betalghat-road-closed-due-to-debris-on-the-road-2025-05-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"गरमपानी: सड़क पर मलबा आने से बेतालघाट रोड बंद, काली पहाड़ी से गिरा भारी मलबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरमपानी: सड़क पर मलबा आने से बेतालघाट रोड बंद, काली पहाड़ी से गिरा भारी मलबा
बेतालघाट ब्लॉक को जोड़ने वाले शहीद बलवंत सिंह मोटर मार्ग में काली पहाड़ी के पास रविवार की रात हुई मूसलाधार बारिश के चलते पहाड़ी दरक गई। इस कारण बेतालघाट का जिला मुख्यालय से सोमवार दोपहर बाद तक संपर्क कटा रहा। सड़क के 100 मीटर हिस्से में मलबे के ढेर लगने से यातायात पूरी तरह बंद रहा और वाहन चालकों ने पूरी रात वाहनों में गुजारी। रविवार देर रात भारी बरसात से काली पहाड़ी पर भारी मात्रा में मलबा आ गया। गमीनत रही कि मलबा गिरते वक्त कोई वाहन उसकी चपेट में नहीं आया। मार्ग बंद होने से वर्धों की तरफ से निर्माण सामग्री लेकर आने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई। चालक नवीन सिंह, जगदीश मेहता, पूरन, राजू गिरी, मोहन सिंह ने बताया कि वह निर्माण सामग्री लेकर आ रहे थे। अचानक पहाड़ी से भारी मलबा आने से सड़क बंद हो गई। इस कारण चालकों को पूरी रात वाहनों में बितानी पड़ी। सोमवार दोपहर 12 बजे बाद सड़क खुलने से वाहन चालकों को राहत मिली। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता हीरा सिंह बिष्ट ने बताया कि जेसीबी के माध्यम से सड़क में आए मलबे को हटा दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।