{"_id":"6822edc909812d6bbc071124","slug":"video-crowds-gathered-in-temples-to-have-darshan-of-bajrangbali-in-lakhimpur-kheri-2025-05-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"पहला बड़ा मंगल... लखीमपुर खीरी में बजरंगबली के दर्शनों को मंदिरों में जुटी भीड़, जगह-जगह हुए भंडारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहला बड़ा मंगल... लखीमपुर खीरी में बजरंगबली के दर्शनों को मंदिरों में जुटी भीड़, जगह-जगह हुए भंडारे
लखीमपुर खीरी में ज्येष्ठ माह के पहले बड़े मंगल पर जगह-जगह धार्मिक कार्यक्रम हुए। शहर से सटे लाहौरीनगर स्थित वीरबाबा मंदिर, कोतवाली के निकट के हनुमान मंदिर, गुलरीपुरवा स्थित बालाजी मंदिर, शारदानगर स्थित बालाजी मंदिर समेत जिलेभर के हनुमान मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। जगह-जगह भंडारे हुए। लोगों को शरबत वितरण किया गया। शारदानगर के बालाजी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ जुटी। यहां लोगों ने लंबी कतार में लगकर बजरंगबली के दर्शन किए और प्रसाद चढ़ाया। मंदिर परिसर में आसपास भक्तों ने कई भंडारों का भी आयोजन किया। बेलरायां में पहले बड़े मंगल के अवसर पर रेलवे स्टेशन मार्ग के शिव मंदिर परिसर में विशाल भंडारा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। उधर, गोला गोकर्णनाथ के मिल मार्ग सब्जी मंडी स्थित श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर में 21वें वार्षिकोत्सव की शुरुआत हुई। यहां सुबह 9:00 बजे ध्वजारोहण एवं श्री गणेश पूजन के बादभोग व वानर भंडारा का कार्यक्रम हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।