{"_id":"69df52a0ff8a742fc10a962d","slug":"video-una-education-minister-rohit-thakur-attends-himachal-day-celebrations-find-out-what-he-said-2026-04-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: हिमाचल दिवस समारोह में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने की शिरकत, जानें क्या कुछ कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: हिमाचल दिवस समारोह में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने की शिरकत, जानें क्या कुछ कहा
Ankesh Dogra
Updated Wed, 15 Apr 2026 02:26 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जिला ऊना में हिमाचल दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर पूरे जिले में देशभक्ति और सांस्कृतिक उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत मंत्री द्वारा एमसी पार्क स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने से हुई, जिसके बाद उन्होंने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इसके बाद उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रदेश के विकास और शिक्षा क्षेत्र में हो रहे सुधारों पर प्रकाश डाला। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में लगातार प्रगति की है और सरकार युवाओं को बेहतर अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। समारोह में पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी और एनएसएस के छात्रों ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। वहीं स्कूली बच्चों और स्थानीय सांस्कृतिक दलों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम पेश किए गए, जिन्होंने दर्शकों का मन मोह लिया। विभिन्न विभागों की झांकियों और प्रदर्शनी के माध्यम से सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को भी दर्शाया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।