{"_id":"685a5d446e2a82b1ca0e3111","slug":"video-una-former-congress-mla-satpal-raijada-held-a-press-conference-know-what-he-said-2025-06-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: कांग्रेस के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने की पत्रकार वार्ता, जानिए क्या बोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: कांग्रेस के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने की पत्रकार वार्ता, जानिए क्या बोले
कांग्रेस के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने सीआईए टीम की कार्यप्रणाली को लेकर जहां एक ओर सराहना की है तो वहीं दूसरी ओर जुआ मामले में अनुचित तौर पर दो कांस्टेबल द्वारा लेनदेन मामले की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि सीआईए भंग होने का पेपर प्रतिपक्ष नेता जयराम ठाकुर के पास कैसे पहुंच गया। इस मामले की मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू जांच करवाएं। वहीं दूसरी ओर उन्होंने भाजपा के विधायक सतपाल सत्ती पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि उनके ही रिश्तेदार इस लेनदेन के मामले में संलिप्त पाए गए हैं जो कि बहुत ही शर्मनाक बात है। उन्होंने कहा कि सतपाल सत्ती आजकल स्वां नदी के चक्कर लगा रहे हैं। शायद वह अपने भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौर में जो खनन किया है। उस दौर में जहां हजारों की संख्या में अवैध खनन से भरे टिपर जाते थे और इतना ही नहीं भाजपा नेता और उनके पदाधिकारी की करनी और कथनी ऊना की जनता से नहीं छिपी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।