Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Una: Mahashivratri celebrated with devotion in the ancient Mahadev temple of Baduhi, a huge feast organized
{"_id":"6992d660ce8f2eebff056002","slug":"video-una-mahashivratri-celebrated-with-devotion-in-the-ancient-mahadev-temple-of-baduhi-a-huge-feast-organized-2026-02-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: बडूही के प्राचीन महादेव मंदिर में श्रद्धा से मनाई गई महाशिवरात्रि, विशाल भंडारे का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: बडूही के प्राचीन महादेव मंदिर में श्रद्धा से मनाई गई महाशिवरात्रि, विशाल भंडारे का आयोजन
उपमंडल बंगाणा के तहत बडूही पंचायत स्थित प्राचीन महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया था। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष से पूरा क्षेत्र शिवमय हो उठा।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भक्तों के लिए स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ-साथ विशेष रूप से जलेबी भी परोसी गई, जिसे लोगों ने बड़े चाव से ग्रहण किया। इस आयोजन को सफल बनाने में मंदिर कमेटी के सदस्य नरेन्द्र शर्मा, दिनेश शर्मा, अशोक शर्मा, आँशु पंडित, पंकज शर्मा, इशांत शर्मा तथा स्थानीय ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा। सभी ने मिलकर व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर क्षेत्र में श्रद्धा, भक्ति और सामूहिक एकता का सुंदर संगम देखने को मिला। यह आयोजन सामाजिक सद्भाव और पारंपरिक आस्था का प्रतीक बनकर लोगों के मन में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार कर गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।