Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Una Sujal 20 from Amokla traveled specifically from Chandigarh to cast his vote marking his first time voting
{"_id":"6a1566a1b699d850450ca537","slug":"video-una-sujal-20-from-amokla-traveled-specifically-from-chandigarh-to-cast-his-vote-marking-his-first-time-voting-2026-05-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: चंडीगढ़ से खास तौर पर वोट डालने पहुंचे अमोकला प्रीतम के 20 वर्षीय सूजल, पहली बार किया मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: चंडीगढ़ से खास तौर पर वोट डालने पहुंचे अमोकला प्रीतम के 20 वर्षीय सूजल, पहली बार किया मतदान
Ankesh Dogra
Updated Tue, 26 May 2026 02:53 PM IST
पंचायत चुनावों को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। ग्राम पंचायत अमोकला प्रीतम के 20 वर्षीय सूजल शर्मा ने पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लिया। खास बात यह रही कि सूजल चंडीगढ़ में पढ़ाई करते हैं और पंचायत चुनावों में वोट डालने के लिए विशेष रूप से चंडीगढ़ से अपने गांव पहुंचे।वोट डालने के बाद सूजल काफी उत्साहित नजर आए। उन्होंने कहा कि पहली बार मतदान करके उन्हें गर्व महसूस हो रहा है। सूजल ने युवाओं से भी मतदान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि हर एक वोट गांव और समाज के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है।मतदान केंद्र पर पहली बार वोट डालने पहुंचे सूजल के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। वहीं पंचायत चुनावों को लेकर क्षेत्र में सुबह से ही लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। युवा, महिलाएं और बुजुर्ग बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।