सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Una: Under the cm Sukh Ashray Yojana, 294 beneficiary children in Una got assistance of more than Rs 3.11 crore

Una: मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना में ऊना में 294 लाभार्थी बच्चों को 3.11 करोड़ से अधिक की सहायता

Krishan Singh Krishan Singh
Updated Thu, 19 Jun 2025 04:18 PM IST
Una: Under the cm Sukh Ashray Yojana, 294 beneficiary children in Una got assistance of more than Rs 3.11 crore
ऊना जिले में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत 294 लाभार्थी बच्चों को सामाजिक सुरक्षा और स्वावलंबन से संबंधित विभिन्न मदों में 3.11 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता प्रदान की गई है। उपायुक्त जतिन लाल ने गुरुवार को जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योजना के तहत लाभार्थियों को 31 मार्च 2025 तक सामाजिक सुरक्षा राशि के रूप में 1 करोड़ 30 लाख 43 हजार 909 रुपये प्रदान किए गए हैं। वहीं योजना के तहत जिले में लाभार्थी बच्चों की शिक्षा, कौशल विकास, स्वरोजगार और स्वावलंबन में सहायता के लिए इस साल 31 मई तक 78 मामलों में 1 करोड़ 80 लाख 68 हजार 550 रुपये की धनराशि प्रदान की गई है। इसके अलावा वित्त वर्ष 2024-25 में मिशन वात्सल्य के तहत स्पॉंसर स्कीम और आफ्टर केयर योजना में 173 मामलों में लाभार्थियों को 40.80 लाख रुपये प्रदान किए गए हैं। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को विशेष गृह में रह रहे बच्चों की सुरक्षा एवं सुविधा का पूरा ध्यान रखने के निर्देश दिए। बैठक में जिले में बाल कल्याण और संरक्षण की दिशा में किए कार्यों की समीक्षा की गई। जतिन लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के माध्यम से 27 वर्ष की आयु तक अनाथ बच्चों की देखभाल का जिम्मा लिया है। सरकार ने अब योजना का विस्तार करके और भी जरूरतमंद तबकों को इसमें कवर किया है। उपायुक्त ने बताया कि जिले में जनवरी से अप्रैल के 4 महीने की अवधि में चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 और 112 पर कुल 44 मामले प्राप्त हुए, जिन पर तुरंत कार्रवाई की गई। बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनीता शर्मा, सहायक आयुक्त वरिंद्र शर्मा, डीएसपी मुख्यालय अजय ठाकुर, सीडब्ल्यूसी की अध्यक्ष मीनाक्षी राणा, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास परियोजना नरेंद्र कुमार, जिला बाल संरक्षण अधिकारी कमलदीप, बीडीओ केएल वर्मा सहित अन्य सरकारी तथा गैर सरकारी सदस्यों ने बाल संरक्षण और कल्याण के लिए व्यवस्थागत सुधारों को लेकर बहुमूल्य सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: बाराबंकी में जन्मा था ईरान की क्रांति का बीज... 1830 में किंतूर से ईरान गए थे खुमैनी के दादा सैय्यद अहमद मूसवी

19 Jun 2025

Bihar Weather Update: इन जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, किसानों को मौसम विभाग ने दी सलाह | Patna

19 Jun 2025

लखीमपुर खीरी में खेतों में घूम रहे तेंदुए, खेतों पर जाने से डर रहे किसान

19 Jun 2025

योग दिवस पर बीएसएफ ने अमृतसर में करवाए कार्यक्रम

19 Jun 2025

पीलीभीत में रातभर छाए रहे बादल, सुबह शुरू हो गई बारिश, गर्मी से राहत

19 Jun 2025
विज्ञापन

बरेली में बारिश के दौरान कच्चा मकान गिरा, दंपती समेत आठ लोग घायल

19 Jun 2025

जालंधर में सीएम की योगशाला

19 Jun 2025
विज्ञापन

35 सौ साल पुराने ये कब्र आखिर किसके हैं, ये है प्राचीन महापाषाण का स्मारक स्थल, जो बालोद में है विद्यमान

19 Jun 2025

GPM में आग का तांडव, दो घर जलकर हुए खाक, शॉर्ट सर्किट बनी वजह

कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर तट पर लोगों ने किया योगाभ्यास

19 Jun 2025

Alwar: अलवर वाटर पार्क हादसा, 12 वर्षीय बच्चे की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत, परिजनों ने जताया आक्रोश

19 Jun 2025

देहरादून गांधी पार्क में जुटे वामपंथी कार्यकर्ता

19 Jun 2025

भाजपा को नहीं आमजन की जान की फिक्र: कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. गोगी

19 Jun 2025

लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में मतदान के लिए लाइनों में लगे लोग

19 Jun 2025

मुरादनगर में थाने के बाहर युवक को मारी गोली, परिजनों ने शव रख किया घेराव, सड़क पर लगा जाम

19 Jun 2025

लुधियाना उपचुनाव में डीसी हिमांशु जैन ने डाला वोट

19 Jun 2025

Jodhpur News: महिला बनकर पुलिस को चकमा देता रहा हिस्ट्रीशीटर, 4 महीने बाद जोधपुर पुलिस ने दबोचा

19 Jun 2025

Ujjain News: होटल मैनेजर ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, होने वाली थी शादी, जांच में जुटी पुलिस

19 Jun 2025

Ujjain Mahakal:  अष्टमी पर बाबा का भांग से हुआ शृंगार, फिर रमाई गई भस्म, भक्त बोले- जय श्री महाकाल

19 Jun 2025

काशी वंदन कार्यक्रम में भजन की प्रस्तुती पर श्रोता हुए मुग्ध, जमकर बजाई ताली

19 Jun 2025

मेरठ: बारिश के कारण शहर में जलभराव

19 Jun 2025

मेरठ: नगर निगम ऑफिस के सामने ही भरा बारिश का पानी

19 Jun 2025

रिंद नदी की रेलिंग तोड़कर गिरा ट्रक, चालक घायल

18 Jun 2025

एटीएम मशीन में छेड़छाड़ कर 1.39 करोड़ रुपये पार करने वाले आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

18 Jun 2025

Ujjain News: चांदी द्वार से महाकाल के दर्शन कर बोले उपमुख्यमंत्री शुक्ल-अकाल मृत्यु के भय से बचाते हैं बाबा

18 Jun 2025

कानपुर में 29 जून से तय रूट पर चलेंगे ई-रिक्शे, बिना बार कोड वाले रिक्शों पर होगी कार्रवाई

18 Jun 2025

Pandit Mishra Controvarsy: कायस्थ समाज ने प्रदीप मिश्रा मुर्दाबाद के लगाए नारे, कहा-वृंदावन जाकर माफी मांगें

18 Jun 2025

मीडिया के विरोध पर 'झुकी साय सरकार'!: जानें स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने क्या कहा

18 Jun 2025

आठ साल की बच्ची का बेरहमी से कत्ल...किसी को पता न लगे, पड़ोसी ने दीवार में दबा दी लाश

18 Jun 2025

सोनभद्र में जिला अस्पताल के बाहर मृतक के परिजन धरने पर बैठे, हत्या का आरोप, केस दर्ज कराने की मांग

18 Jun 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed