{"_id":"67095a6755c09b166302d426","slug":"video-vijay-dogra-on-hindu-muslim-controversy-in-himachal","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : विजय डोगरा बोले- हिंदू-मुस्लिम करने वालों को करें प्रदेश से बाहर, भाईचारे के लिए आएं आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : विजय डोगरा बोले- हिंदू-मुस्लिम करने वालों को करें प्रदेश से बाहर, भाईचारे के लिए आएं आगे
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अधिवक्ता विजय डोगरा ने शुक्रवार को कहा कि देश के शांति प्रिय प्रदेश हिमाचल में इन दिनों जाति-धर्म को लेकर घटित हो रहे घटनाक्रम पर कड़ी निराशा व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि जो बाहरी लोग बाहर प्रदेश में हिंदू-मुस्लिम कर रहे हैं, वो प्रदेश के आपसी भाईचारे को खराब कर रहे हैं। ऐसे लोगों को प्रदेश से बाहर करना चाहिए, ताकि प्रदेशवासियों का आपसी प्रेम बना रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हिंदू-मुस्लिम जातियों के बुजुर्ग लोग आपसी भाईचारे में बनाए रखने के लिए आगे आएं, ताकि समाज में इन चीजों का बुरा असर न पड़े। इसके अलावा उन्होंने देश के औद्योगिक क्रांति के मसीहा व अपनी सादगी को लेकर हर वर्ग, हर जाति व हर धर्म के लोगों के दिलों में जगह पाने वाले स्वर्गीय रतन टाटा को श्रद्धाजंलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि जैसे स्वर्गीय रतन टाटा के अंतिम संस्कार के लिए हिंदू, सिख, मुस्लिम व पारसी धर्म के पुजारियों ने एक साथ आकर हिस्सा लिया और अपनी जिम्मेदारियों को निभाया। इस चीज से प्रदेश सहित देश के लोगों को सीख लेनी चाहिए और आपसी भाईचारा बनाकर रखना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।