{"_id":"6708e56b6d62f435820a3dbc","slug":"video-festival-of-sharadiya-navratri-was-celebrated-with-great-pomp-in-mahasamund","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : महासमुंद जिले में धूमधाम से मनाया गया शारदीय नवरात्रि का पर्व, आकर्षक प्रतिमाओं ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : महासमुंद जिले में धूमधाम से मनाया गया शारदीय नवरात्रि का पर्व, आकर्षक प्रतिमाओं ने मोहा मन
महासमुंद जिले में भी शारदीय नवरात्रि का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। नवरात्रि के अवसर पर जिले के सभी देवी मंदिरों सहित शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में माता की प्रतिमा की स्थापना की गई थी। अलग-अलग झांकियों के साथ साथ माता की एक से बढ़कर एक आकर्षक प्रतिमा सभी का मन मोह रही थी। पूरे 9 दिनों तक माता की सेवा अर्चना के साथ-साथ भक्ति संगीत और जगराता का भी आयोजन किया गया। जिसमें देर रात तक श्रद्धालु माता की भक्ति में डूबे नजर आए। महाष्टमी के अवसर पर सभी जगह महा आरती के साथ छप्पन भोग एवं अन्य गतिविधियां देवी मंदिरों और दुर्गा पंडालों में की गई वहीं आज महानवमी के अवसर पर जिले के सभी देवी मंदिरों और दुर्गा पंडालों में विशेष पूजा पाठ के साथ हवन की जा रही है। महानवमी के हवन पूजन के बाद माता की विदाई की बेला शुरू होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।