सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Rajasthan News: Ambajidham Shaktipeeth of Gujarat is more than 1200 years old

Rajasthan: माता के 51 शक्तिपीठों में अद्वितीय है ये धाम, भगवान राम और श्रीकृष्ण का है विशेष नाता, देखें वीडियो

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Thu, 10 Oct 2024 07:24 PM IST
Rajasthan News: Ambajidham Shaktipeeth of Gujarat is more than 1200 years old
आज शरदीय नवरात्रि की अष्टमी के मौके पर हम आपको समीपवर्ती गुजरात के अंबाजीधाम शक्तिपीठ के दर्शन करवा रहे हैं। यह मंदिर 1200 साल से ज्यादा पुराना है। बताया जा रहा है कि यहां माता सती का हृदय गिरा था। इस मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह मंदिर देश का इकलौता ऐसा मंदिर जहां पर मां अंबे के साथ श्रीयंत्र की पूजा की जाती है।

अंबाजीधाम पहुंचने के लिए आपको ट्रेन या सड़क मार्ग से आबूरोड आना पड़ेगा। आबूरोड से करीब 18 किलोमीटर की दूरी पर अंबाजीधाम शक्तिपीठ है। वैसे तो यहां सालभर श्रद्धालुओं की आवाजाही लगी रहती है, लेकिन जब बात नवरात्रि की हो तो उस दौरान देशभर से श्रद्धालु उमड़ पड़ते हैं। यह मंदिर देश के सबसे पुराने एवं शक्ति की देवी सती को समर्पित 51 शक्तिपीठों में से एक है। 

यह शक्तिपीठ आरासुर पर्वत पर स्थित है। मंदिर सफेद संगमरमर से बना है। इस मंदिर का शिखर 103 फीट ऊंचा है। शिखर सोने से बना है। ये मंदिर की खूबसूरती बढ़ाता है। यहां विदेशों से भी भक्त दर्शन करने आते हैं। इस मंदिर के गर्भगृह में मां की प्रतिमा के साथ मां का एक श्रीयंत्र स्थापित हैं। शक्ति के उपासकों के लिए यह मंदिर बहुत महत्व रखता है। 

भगवान राम और कृष्ण का रहा विशेष नाता
अंबाजी मंदिर के बारे में कहा जाता है कि यहां पर भगवान श्रीकृष्ण का मुंडन संस्कार संपन्न हुआ था। वहीं, भगवान राम भी शक्ति की उपासना के लिए यहां आ चुके हैं। बीते लंबे समय से मंदिर के जीर्णोंधार कार्य चल रहा है। हर साल भाद्रपदी पूर्णिमा के मौके पर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु जमा होते हैं। नवरात्रि में यहां का वातावरण आकर्षक और शक्तिमय रहता है। नौ दिनों तक चलने वाले नवरात्रि पर्व में श्रद्धालु बड़ी संख्या में यहां माता के दर्शन के लिए आते हैं। इस समय मंदिर प्रांगण में गरबा करके शक्ति की आराधना की जाती है। समूचे गुजरात से कृषक अपने परिवार के सदस्यों के साथ मां के दर्शन के लिए एकत्रित होते हैं। व्यापक स्तर पर मनाए जाने वाले इस समारोह में ‘भवई’ और ‘गरबा’ जैसे नृत्यों का प्रबंध किया जाता है। साथ ही यहां पर ‘सप्तशती’ (मां की सात सौ स्तुतियां) का पाठ भी आयोजित किया जाता है। 

अंबाजी के गब्बर पर्वत पर है मां अंबे के पैरों और रथ के निशान, जल रही है अखंड ज्योत
अंबाजी में मुख्य मंदिर से तीन किलोमीटर दूर गब्बर पर्वत स्थित है। यहां पर मां अंबे के पैरों एवं रथ के निशान हैं। यहां सालों से अखंड ज्योत जल रही है ये आज तक कभी नहीं बुझी है। अंबाजी मंदिर के दर्शन के बाद श्रद्धालु गब्बर जरूर जाते हैं। हिन्दू धर्म के प्रमुख बारह शक्तिपीठ हैं। इनमें से कुछ शक्तिपीठ हैं- कांचीपुरम का कामाक्षी मंदिर, मलयगिरि का ब्रह्मारंब मंदिर, कन्याकुमारी का कुमारिका मंदिर, अमर्त-गुजरात स्थित अम्बाजी का मंदिर, कोल्हापुर का महालक्ष्मी मंदिर, प्रयाग का देवी ललिता का मंदिर, विंध्या स्थित विंध्यवासिनी माता का मंदिर, वाराणसी की मां विशालाक्षी का मंदिर, गया स्थित मंगलावती और बंगाल की सुंदर भवानी और असम की कामख्या देवी का मंदिर। ज्ञात हो कि सभी शक्तिपीठों में मां के अंग गिरे हैं। यहां श्रद्धालुओं को सीढ़ियां चढ़ने में होने वाली परेशानियों का समाधान करने के लिए रोप-वे की सुविधा है। यहां से महज कुछ मिनटों में माताजी तक पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : लखीमपुर खीरी थप्पड़ कांड ने पकड़ा तूल, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग, व्यापारियों ने खोला मोर्चा

10 Oct 2024

VIDEO : विवेक अपहरण हत्याकांड को लेकर लोगों ने किया चक्काजाम, पुलिस बल ने लाठी भांजकर भीड़ को हटाया

10 Oct 2024

VIDEO : कांगड़ा के हरसर में बजरी से भरा ट्रैक्टर पलटा, तीन युवकों की माैत

10 Oct 2024

VIDEO : हमीरपुर जिले में 77 अन्य बच्चों को भी मिलेगा फोस्टर केयर का लाभ

VIDEO : सिरमाैर में घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को 31 अक्तूबर से पहले करवानी होगी केवाईसी

10 Oct 2024
विज्ञापन

VIDEO : होशियारपुर में हादसा: पटाखों से भरे बैग में लगी आग, युवक के हाथ की उंगलियां उड़ी

10 Oct 2024

VIDEO : अखिलेश यादव ने नेताजी को दी श्रद्धांजलि, कहा- कांग्रेस और सपा का गठबंधन रहेगा, रतन टाटा पर कही ये बात

10 Oct 2024
विज्ञापन

VIDEO : वाराणसी में अन्नपूर्णा देवी की स्वर्ण प्रतिमा के दर्शन इस बार पांच दिनों तक, भक्तों को वितरित होगा खजाना

10 Oct 2024

VIDEO : राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी को ऐतिहासिक बनाएंगे : खेल मंत्री

10 Oct 2024

VIDEO : ग्रेटर नोएडा के विवेक कुमार लिफ्ट लेकर जाते थे स्टेडियम, ऐसी की जूडो की ट्रेनिंग

10 Oct 2024

VIDEO : पैगंबर मोहम्मद साहब पर आपत्तिजनक टिप्पणी... मथुरा पहुंचे आईजी दीपक कुमार की अपील, कहा- सौहार्द बनाए रखें

10 Oct 2024

VIDEO : आगरा विश्वविद्यालय में हंगामा: एबीवीपी ने घेरी कुलपति की कार, गेट में जड़ा ताला; आश्वासन पर माने छात्र नेता

10 Oct 2024

VIDEO : नोएडा के सेक्टर 55 में नवोदया पूजा समिति की ओर से दुर्गा पूजा की हुई शुरुआत

10 Oct 2024

VIDEO : नोएडा स्टेडियम और सेक्टर 62 में आयोजित रामलीला महोत्सव में हनुमान ने जलाई लंका

10 Oct 2024

VIDEO : वाराणसी में भक्त कर रहे माता अन्नपूर्णा के महागौरी स्वरूप के दर्शन

10 Oct 2024

VIDEO : त्योहार पर पुलिस अलर्ट, 250 किलो विस्फोटक सामान बरामद, दो आरोपी अरेस्ट

10 Oct 2024

VIDEO : त्योहार के दौरान सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर

10 Oct 2024

VIDEO : आजमगढ़ में पैदल रूट मार्च कर डीएम और एसपी ने लिया सुरक्षा का जायजा 

10 Oct 2024

Haryana Election Result: भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ में भी कांग्रेस को तगड़ा झटका, बीजेपी को मिली बड़ी जीत

10 Oct 2024

VIDEO : हमीरपुर में कन्या भोज बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, महिला समेत 10 लोग गंभीर रूप से झुलसे, अस्पताल में भर्ती

10 Oct 2024

Navratri 2024: पहाड़ी पर विराजी मां निहालदेवी, दर्शन करने पहुंच रहे हजारों श्रद्धालु

10 Oct 2024

VIDEO : लखनऊ: शोरूम में लगी आग, सामने आई आग लगने की वजह

10 Oct 2024

Guna: जिनसे मां बाप से भी ज्यादा मोहब्बत उनके खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी बर्दाश्त नहीं, थाने पहुंचा मुस्लिम समाज

10 Oct 2024

VIDEO : अमरोहा में दिल्ली हाईवे पर दो ट्रकों में टक्कर, वाहनों में लगी आग, राजस्थान का चालक जिंदा जला

10 Oct 2024

VIDEO : चित्रकूट सड़क हादसे में तीन की मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी थी टक्कर, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

10 Oct 2024

Khandwa: सहायक सचिव आत्महत्या मामले में रिश्वत के आरोपों से घिरी महिला CEO अटैच, पंचायत अफसरों से भी पूछताछ

10 Oct 2024

VIDEO : पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

10 Oct 2024

VIDEO : आगरा विश्वविद्यालय के 90वें दीक्षांत समारोह में अर्पिता पर बरसेगा 'सोना', मिलेंगे इतने मेडल

10 Oct 2024

VIDEO : राज्यपाल ने हेमकुंड साहिब में टेका मत्था, घोड़े से पहुंचे और सरोवर में किया स्नान

10 Oct 2024

Khargone: सनावद के जंगलों में मिली औरंगाबाद के कारोबारी की अधजली लाश, दो राज्यों की पुलिस कर रही जांच

10 Oct 2024
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed