Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Dausa News
›
Dausa: Drugs found in high security jail, question mark raised due to increasing illegal activities
{"_id":"6708e95c96e7eff9ef0cb732","slug":"now-drugs-found-in-high-security-jail-when-will-these-illegal-activities-stop-in-high-security-jail-dausa-news-c-1-1-noi1350-2203538-2024-10-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Dausa : हाई सिक्योरिटी जेल में मिली ड्रग्स, जेल प्रहरी गिरफ्तार, बढ़ती अवैध गतिविधियों के चलते लगा प्रश्नचिन्ह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa : हाई सिक्योरिटी जेल में मिली ड्रग्स, जेल प्रहरी गिरफ्तार, बढ़ती अवैध गतिविधियों के चलते लगा प्रश्नचिन्ह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Fri, 11 Oct 2024 03:52 PM IST
हाई सिक्योरिटी जेल में ड्रग्स सप्लाई को लेकर दौसा पुलिस पुलिस ने श्यालावास हाई सिक्योरिटी जेल के प्रहरी रामनाथ गिरफ्तार किया है और ड्रग सप्लाई करने वाले दो आरोपियों तलाश में जुट गई है। दरअसल जेल से 243 ग्राम अफीम और बीड़ी, सिगरेट बरामद होने के बाद यह कार्रवाई की गई।
लालसोट अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश अग्रवाल ने बताया कि 9 अक्टूबर को पुलिस को यह सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति श्यालावास हाई सिक्योरिटी जेल ड्रग सप्लाई करने के लिए आ रहे हैं, जिसमें जेल में तैनात एक सिपाही की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही थी। सूचना के बाद राजस्थान पुलिस हाई सिक्योरिटी जेल पहुंच लेकिन जैसे ही पुलिस जेल के अंदर दाखिल हुई जेल के गेट पर तैनात सिपाही को इसका अंदेशा हो गया, जिसके चलते जेल प्रहरी रामनाथ ने उन दोनों ड्रग्स सप्लाई करने वालों को दूसरे रास्ते से भगा दिया लेकिन जेल से भागने से पहले ड्रग सप्लाई करने वाले दोनों बदमाश जाते-जाते जेल में ड्रग्स और उनके पास मौजूद बीड़ी तंबाकू और गुटके जेल परिसर में फेंककर भाग गए।
पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल प्रहरी रामनाथ को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ जांच की शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि इसी जेल से पूर्व में दस मोबाइल बरामद किए जा चुके हैं। इतना ही नहीं 28 जुलाई को सीएम भजनलाल शर्मा को यहीं से जान मारने की धमकी भी दी जा चुकी है।
पिछले तीन-चार महीने के दौरान दौसा जिले की हाई सिक्योरिटी जेल पर सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। बहरहाल पुलिस ने जेल प्रहरी को गिरफ्तार किया है और इस संबंध में उससे पूछताछ की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।