Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Niwari News Girlfriend and father beat up boyfriend body found in well know whole story
{"_id":"6708df83937dc2673f01d6aa","slug":"teens-body-found-in-a-well-tikamgarh-news-c-1-1-noi1349-2203527-2024-10-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Niwari News: प्रेमिका और पिता द्वारा प्रेमी के साथ की गई मारपीट, कुएं में मिली लाश, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Niwari News: प्रेमिका और पिता द्वारा प्रेमी के साथ की गई मारपीट, कुएं में मिली लाश, जानें पूरा मामला
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 11 Oct 2024 03:21 PM IST
निवाड़ी जिले के टोडी गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पर प्रेमिका के पिता ने प्रेमी किशोर के साथ मारपीट कर दी तो उसकी लाश कुएं में मिली है, जिसको लेकर मृतक के परिजन तमाम तरह के आरोप लगा रहे हैं। वहीं, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
निवाड़ी के जेरोन पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले टोडी गांव में 16 वर्षीय किशोर हर्ष सिंह पर गांव के ही व्यक्ति ने उसकी लड़की से प्रेम-प्रसंग का आरोप लगाकर उसे अपने घर बुलाया और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद किशोर के पिता को भी बुलाया गया तो किशोर के पिता भी पहुंचे और अपने पुत्र के साथ मारपीट कर दी। दोनों लोग आपस में बैठकर चर्चा करने लगे। लेकिन गुरुवार को अचानक 16 वर्षीय लापता हो गया और उसकी शाम को लाश कुआं में मिली परिजनों ने प्रेमिका के पिता पर मारपीट करने और हत्या का आरोप लगाया है।
शुक्रवार की सुबह हुआ पोस्टमॉर्टम
जेरोन पुलिस थाने के प्रभारी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार देर शाम हो जाने के चलते शुक्रवार सुबह पंचनामा की कार्रवाई की गई और लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल पृथ्वीपुर भेजा गया। जहां पर किशोर का पोस्टमॉर्टम किया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान हैं और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद सारे मामले का खुलासा हो जाएगा।
पिता का आरोप, प्रेमिका और पिता ने की मारपीट
मृतक किशोर के पिता ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि मेरे सामने ही प्रेमिका ओर उसके पिता द्वारा मारपीट की गई, जिस कारण से मेरे बेटे को मार कर कुएं में फेंक दिया गया है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है और लाश का पोस्टमॉर्टम करने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।