{"_id":"67090641b7899d0368040486","slug":"video-the-newly-formed-central-students-union-executive-committee-was-sworn-in-at-una-college","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : ऊना काॅलेज में केंद्रीय छात्र संघ की कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : ऊना काॅलेज में केंद्रीय छात्र संघ की कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समा
राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना के बीसीए सभागार में शुक्रवार को विगत दिनों गठित की गई महाविद्यालय केंद्रीय छात्र संघ की कार्यकारिणी के सदस्यों को औपचारिक रूप से शपथ दिलवाई गई।समारोह के मुख्यातिथि के रूप में हिमाचल प्रदेश राफ्टिंग संघ के चेयरमैन एवं ऊना सदर के निवर्तमान विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने शिरकत की। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मीता शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया।
महाविद्यालय केंद्रीय छात्र संघ की समिति के समन्वयक डॉ. संजय वर्मा ने छात्रसंघ के अभिप्राय और महत्व को स्पष्ट किया। इसके बाद मनोनीत छात्रसंघ कार्यकारिणी के समस्त सदस्यों ने संस्था के शैक्षणिक, संगठनात्मक तथा अन्य प्रकार की कार्यविधियों को सुचारू रूप से चलाने के लिए महाविद्यालय प्रशासन को यथासंभव योगदान देने की शपथ ली। मुख्यातिथि रायजादा ने नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि आपका मनोनयन केवल एक सम्मान नहीं है, बल्कि यह आप पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी भी डालता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।