बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   vivek sharma reviewed development works kutlehar una mgnrega march 2027

Una: समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे हों विकास कार्य, विधायक विवेक शर्मा ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Thu, 30 Jul 2026 04:32 PM IST
vivek sharma reviewed development works kutlehar una mgnrega march 2027
कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से विधायक विवेक शर्मा ने गुरुवार को जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) ऊना के सभागार में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में विकास खंड ऊना की पंचायतों में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों, मनरेगा, 15वें वित्त आयोग तथा अन्य सार्वजनिक योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। विधायक विवेक शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं, ताकि आम लोगों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की सभी पंचायतों में बिना किसी भेदभाव के समान रूप से विकास कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना और विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसी उद्देश्य से गांवों में सड़क, पेयजल, स्वच्छता, जल निकासी, सामुदायिक भवन, खेल मैदान, पार्क, श्मशान घाट तथा अन्य सार्वजनिक सुविधाओं के निर्माण और जीर्णोद्धार कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। विधायक ने संपर्क मार्गों के निर्माण और मरम्मत कार्यों में तेजी लाने पर जोर देते हुए कहा कि इससे ग्रामीणों के साथ-साथ किसानों को भी अपनी कृषि उपज बाजार तक पहुंचाने में सुविधा मिल रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मनरेगा के अंतर्गत सभी लंबित विकास कार्य 31 मार्च 2027 तक हर हाल में पूरे किए जाएं। उन्होंने बताया कि मनरेगा के तहत ग्रामीण संपर्क मार्ग, वर्षा जल संरक्षण, भूमि सुधार, जल निकासी व्यवस्था तथा सार्वजनिक परिसंपत्तियों के निर्माण जैसे कार्य किए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार भी मिल रहा है। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने विधायक निधि से स्वीकृत सभी विकास कार्यों को भी तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही सुख-आश्रय योजना के तहत पात्र लोगों को मकान उपलब्ध कराने और गरीब परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। बैठक के दौरान उन्होंने आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में किए गए राहत एवं पुनर्वास कार्यों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को मकान, आर्थिक सहायता और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं तथा विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। बैठक में 15वें वित्त आयोग के तहत पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की भी समीक्षा की गई। खंड विकास अधिकारी राहुल धीमान ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन (पीपीटी) के माध्यम से पंचायतवार प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक में कुटलैहड़ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विवेक मिंका, जिला परिषद सदस्य सुमित शर्मा, एसडीएम ऊना अभिषेक मित्तल, विभिन्न पंचायतों के प्रधान एवं उपप्रधान तथा संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

सावन की शुरुआत के साथ राजस्थान में मानसून एक्टिव, 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

30 Jul 2026

Sirmour: चिढ़ावाली में 90 फलदार और छायादार पौधे रोपे, अंजुमन इस्लामिया का पर्यावरण बचाने का अभियान

30 Jul 2026

कानपुर: जाजमऊ में एक और बस्ती बेहाल, हाशमी रोड में भरा तीन से चार फीट पानी

30 Jul 2026

सावन के पहले दिन शिव मंदिर में उमड़ी आस्था

30 Jul 2026

अंडर- 19 में नारनौल व अंडर- 17 में अटेली रही विजेता, तीरंदाजी में 8 खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन

VIDEO: खैराबाद में मां गौरी स्वीट्स में लगी भीषण आग, लपटें देख सहमे पड़ोसी

30 Jul 2026

Noida: ममूरा के सरकारी स्कूल में BSA ने बच्चों को पढ़ाया कंप्यूटर का पाठ, व्यवस्थाओं का जायजा, रेकॉर्ड जांचे

30 Jul 2026
विज्ञापन

बिहार: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू, नेताओं ने डाला वोट

30 Jul 2026

VIDEO: सपा की महिला नेता का गला दबाकर मारने के प्रयास, छेड़खानी का आरोप

30 Jul 2026

Sawan 2026: बारिश में भी नहीं डिगी आस्था, सावन के पहले दिन ओंकारेश्वर में उमड़े हजारों शिवभक्त

30 Jul 2026

पंजाब बंद के आह्वान पर फिरोजपुर में बाजार और स्कूल बंद

30 Jul 2026

पंजाब बंद को जनता का व्यापक समर्थन, तरनतारन नगर परिषद के सफाई एवं सीवरेज कर्मचारियों ने जताया आभार

30 Jul 2026

कानपुर का प्रसिद्ध श्री नंदेश्वर धाम, सावन के पहले दिन उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

30 Jul 2026

Bihar: जक्कनपुर पुलिस की कार्रवाई पर प्रशांत किशोर का विरोध, उठाए कई सवाल

30 Jul 2026

Kangana Ranaut Row: कंगना रनौत की टिप्पणी पर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, माफी की मांग के बीच पुतला फूंका

30 Jul 2026

Bankipur by-election : JDU का बड़ा दावा, NDA के पक्ष में दिख रहा माहौल

30 Jul 2026

कानपुर: सावन के पवित्र महीने की शुरुआत,18वीं शताब्दी के शिव मंदिर में पूजा अर्चना के लिए उमड़े भक्त

30 Jul 2026

कन्नौज: सीएचसी में प्रसव के दौरान बिगड़ी गर्भवती की हालत, रेफर के बाद रास्ते में मौत

30 Jul 2026

Chamoli: 2027 में होने वाली नंदा देवी राजजात की तैयारी, समिति के पदाधिकारियो ने की प्रेसवार्ता

30 Jul 2026

नारनौल में सुबह बारिश से मौसम हुआ सुहावना, उमस से मिली राहत

सावन की शुरुआत होते ही मंदिरों में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, ओम नमः शिवाय' के जयकारों से गुंजायमान हुए पानीपत के शिवालय

30 Jul 2026

VIDEO: सावन शुरू होते ही शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजे मंदिर

30 Jul 2026

VIDEO: हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय, सावन के पहले दिन उमड़ा आस्था का सैलाब

30 Jul 2026

Rajasthan: परीक्षा बिल पर बढ़ा सियासी विवाद, CJP ने उठाए गंभीर सवाल

30 Jul 2026

Lakhimpur Kheri: प्राचीन भुई फोरवानाथ मंदिर में उमड़ेंगे हजारों भक्त, सुरक्षा के विशेष इंतजाम

30 Jul 2026

Pilibhit: शारदा के धनारा घाट पर मॉक ड्रिल, पुलिस-एसडीआरएफ ने किया पूर्वाभ्यास

30 Jul 2026

VIDEO: बरेली रेंज में 14969 पुलिसकर्मियों की लगाई गई ड्यूटी, कांवड़ मार्गों पर ड्रोन से निगरानी

30 Jul 2026

फर्रुखाबाद में भीषण सड़क हादसा, साहिबाबाद डिपो की एसी बस और ट्रक में जोरदार टक्कर

30 Jul 2026

Bihar: कोसी नदी बनी आफत, सुपौल में लगातार कटाव से बढ़ा संकट

30 Jul 2026

फिरोजपुर शहर में रिंग रोड पर बन रहे डिवाइडर से दुकानदारों में रोष, कारोबार प्रभावित होने का आरोप

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed