Hindi News
›
Video
›
India News
›
Bareilly Violence: UP Police arrested Nadeem and 22 other rioters, weeping and apologizing with folded hands.
{"_id":"68da3e86bcc36358ef071a49","slug":"bareilly-violence-up-police-arrested-nadeem-and-22-other-rioters-weeping-and-apologizing-with-folded-hands-2025-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bareilly Violence: Nadeem समेत 22 उपद्रवियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, रोए, हाथ जोड़ माफी मांगी।","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bareilly Violence: Nadeem समेत 22 उपद्रवियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, रोए, हाथ जोड़ माफी मांगी।
वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: अभिलाषा पाठक Updated Mon, 29 Sep 2025 01:38 PM IST
आई लव मोहम्मद के समर्थन में हुए उपद्रव के मामले में पुलिस ने रविवार को आईएमसी नेता नदीम सहित 22 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आईएमसी नेता नदीम को देर रात शाहजहांपुर जिले के कटरा क्षेत्र से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनमें से 16 लोगों पर बवाल करने और 6 पर मौलाना तौकीर रजा खां की गिरफ्तारी के बाद लोगों को भड़काने का आरोप है। उधर, बरेली विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दल ने तौकीर के करीबी आरिफ के एक होटल और दो बरातघर को सील कर दिया है। एसपी सिटी मानुष परीक ने कहा कि बवाल करने के आरोपियों में से 13 कोतवाली और दो बारादरी थाना क्षेत्र के हैं। जबकि मौलाना तौकीर की गिरफ्तारी के बाद शनिवार को भूड़ कब्रिस्तान के पास लोगों को भड़काने और टोकने पर पुलिस टीम पर हमलावर होने के आरोप में प्रेमनगर थाने में नया मुकदमा दर्ज कर छह अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मौलाना तौकीर रजा समेत कुल 34 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। संदिग्ध 26 लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।एसपी सिटी ने बताया कि शुक्रवार को भीड़ की ओर से किए गए पथराव और फायरिंग में 22 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। कोतवाली में पांच, बारादरी में दो, किला, कैंट व प्रेमनगर थाने में एक-एक एफआईआर दर्ज कर 125 लोगों को नामजद किया गया है। तीन हजार अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। एसपी सिटी ने आरोपियों को मीडिया के सामने पेश किया तो वे माफी मांगते हुए सामने आए। ज्यादातर आरोपी नौजवान हैं। बवाल का कारण पूछने पर बोले कि वे बहकावे में आ गए थे। अब जीवन में कभी ऐसा नहीं करेंगे। आरोपियों में चक महमूद निवासी मोईन उर्फ चोटीकटवा के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। वह पहले भी शहर का माहौल खराब करने की कोशिश कर चुका है।बारादरी पुलिस ने श्यामगंज चौराहे के पास भीड़ के साथ पुलिस टीम पर एसिड अटैक करने वाले चक महमूद निवासी मोईन उर्फ चोटीकटवा और फैजुल को गिरफ्तार किया है।
दोनों नामजद आरोपियों ने हिंसा भड़काने के लिए आपत्तिजनक नारे लगाते हुए बैरियर पर चढ़कर पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला किया था और तेजाब से भरी बोतलें फेंकी थीं। कोतवाली क्षेत्र के कुमार टॉकीज व आजमनगर इलाकों में पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में किला थाना क्षेत्र के मलूकपुर निवासी अदनान रजा, फरहान रजा, अहमद रजा, साहूकारा के तकीम, बाकरगंज के जुबैर, सईद अहमद, गुलामनगर गुलाम के बशीर मियां की मजार निवासी साहिल, बारादरी थाना क्षेत्र के हजियापुर निवासी कोहिनूर, कांकर टोला के अदनान, कटी कुइयां के अफरोज, सेमलखेड़ा के अरहान, कोतवाली क्षेत्र के कुमार टॉकीज निवासी सलमान, सीबीगंज क्षेत्र के महेशपुरा निवासी रेहान को गिरफ्तार किया गया है।तौकीर की गिरफ्तारी के बाद लोगों को भड़काने के आरोप में प्रेमनगर थाना क्षेत्र के अजहरी चौक बानखाना निवासी आसिफ, नरकुलागंज निवासी इमरान, मुनीर, इम्त्याज, लल्ला मार्केट भूड़ निवासी फिरोज, बानखाना निवासी अनवर हुसैन को गिरफ्तार कर लिया गया।प्रशासन की मनाही के बावजूद भीड़ को खलील स्कूल तिराहे की ओर भेजने में सात थाना क्षेत्र के पांच पार्षद सहित 77 लोगों की भूमिका सामने आई है। एक पार्षद को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस अब चार पार्षदों सहित 76 लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। साक्ष्य के आधार पर पुलिस संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।बरेली विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दल ने रविवार को पीलीभीत बाईपास रोड स्थित फहम लॉन, फ्लोरा गार्डन बरातघर और होटल स्काई लार्क को सील कर दिया है। दोनों बरातघर मोहम्मद आरिफ के नाम हैं, जबकि होटल उनकी पत्नी आसिफा जमाल के नाम पर है। बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंडन ए ने बताया कि मोहम्मद आरिफ का जलसा ग्रीन बरातघर पहले से ही सील है। चारों स्थानों पर मानचित्र की शर्तों के विपरीत अतिरिक्त निर्माण कराया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।