सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   Bihar Election 2025: Congress made a big plan for Bihar elections, kept silence on CM face!

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस ने बनाया बड़ा प्लान,CM फेस पर साधी चुप्पी!

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: भास्कर तिवारी Updated Thu, 11 Sep 2025 03:00 AM IST
Bihar Election 2025: Congress made a big plan for Bihar elections, kept silence on CM face!
बिहार चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं कांग्रेस अपने बचे हुए कामों को तेजी से आगे बढ़ा रही है साथ ही राजनीतिक समीकरणों को भी मजबूत करने में जुट गई है। इसी कड़ी में अब पार्टी कांग्रेस के भावी उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने जा रही है। यह काम 14 सितंबर से प्रारंभ होगा। बुधवार को दिल्ली में बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारू, प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और विधानमंडल दल के नेता शकील अहमद खान ने संयुक्त रूप से प्रेस को संबोधित किया। अल्लावारू ने कहा कि प्रखंड और जिला कमेटियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे 14 सितंबर तक भावी उम्मीदवारों के नाम प्रस्तावित कर दें। वहीं बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा, "ज़िला और ब्लॉक अध्यक्ष मिलकर वहां स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक करेंगे। वहां से सीट बंटवारे और उम्मीदवारी समेत कई सुझाव आएंगे। हमने स्क्रीनिंग कमेटी में एक ठोस योजना बनाई है कि हमें कहां बेहतर काम करने की ज़रूरत है। हम उस पर काम करेंगे

अल्लावारू ने साफ किया कि सीटों के बंटवारे में संतुलन बेहद आवश्यक है। महागठबंधन की मैनिफेस्टो कमिटी ने भी कॉर्डिनेशन कमेटी को प्रस्ताव भेजा है, जिस पर आगे की जीतने वाली सीटों के साथ-साथ कमजोर सीटों को भी साधा जाएगा। उन्होंने कहा हमारी कोशिश होगी कि नए सहयोगियों को भी उचित प्रतिनिधित्व मिले। अल्लावरु ने आगे कहा, "बातचीत चल रही है, हम गठबंधन में जिसे भी लेंगे, उन्हें जो भी सीटें देने का फैसला होगा, स्वाभाविक रूप से वह मौजूदा सहयोगियों के हिस्से में से देनी होंगी... ये हर गठबंधन में होता है। जो पिछली बार हमारे साथ नहीं थे और इस बार चुनाव लड़ सकते हैं, वो हैं VIP, JMM, अलग-अलग लोगों से बातचीत चल रही है... गठबंधन में सबके साथ समान व्यवहार होना चाहिए, संतुलन होना चाहिए और हम और हमारे सभी गठबंधन सहयोगी ये मानते हैं।

 बिहार में मुद्दों से जुड़े सवाल पर कहा कि एसआइआर बड़ा मुद्दा है। इसके अलावा भी बेरोजगारी, महंगाई, विधि-व्यवस्था जैसे अनेक मुद्दे हैं जिन पर लड़ाई होगी। राजेश राम ने सर्वोच्च न्यायालय का हवाला देकर कहा अब आधार कार्ड को पहचान दस्तावेज में जगह मिली है। यह हमारी जीत है। वहीं शकील अहमद ने कहा कि राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा ने जनता को जागरूक किया है। इस यात्रा से निकला नारा वोट चोर, गद्दी छोड़ अब देशव्यापी आंदोलन का रूप ले चुका है। बिहार की जनता ने भी इस अभियान को भरपूर समर्थन दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Vice President: 12 सितंबर को उपराष्ट्रपति पद की शपथ ले सकते हैं सीपी राधाकृष्णन

10 Sep 2025

BPSC TRE-3 Candidates Protest: बीपीएससी टीआरई-3 अभ्यर्थियों ने पटना में किया प्रदर्शन

10 Sep 2025

Mathura Floods News: मथुरा में बाढ़ पीड़ितों से हेमा मालिनी ने की मुलाकात, खाना भी परोसा

10 Sep 2025

Nepal Crisis: नेपाल में बवाल के बाद फिर खुला एयरपोर्ट, लेकिन.. | GenZ | AmarUjala

10 Sep 2025

Nepal Protest: नेपाल के पूर्व पीएम केपी ओली की संपत्ति के बारे में जानकर हो जाएंगे हैरान

10 Sep 2025
विज्ञापन

Vice President Election Results 2025: उपराष्ट्रपति चुनाव में हार के बाद बी सुदर्शन रेड्डी ने क्या कहा?

10 Sep 2025

Uttarkashi Cloudburst Report: धराली आपदा पर वैज्ञानिक समिति ने रिपोर्ट शासन को सौंपी

10 Sep 2025
विज्ञापन

Trump Tariff on India: ट्रंप ने पहले दिखाई मिलने की बेताबी, अब कर दी ये मांग? Trump Calls European Union

10 Sep 2025

Azam Khan Bail: आजम खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत

10 Sep 2025

Nepal Protest: बैंक लूटे, घर जलाए, नेपाल में प्रदर्शन के नाम पर लोगों की गुंडागर्दी देखी?

10 Sep 2025

आगरा में यमुना की बाढ़ ने ताजमहल को घेरा, स्मारकों पर मंडराया खतरा

10 Sep 2025

Nepal Protest: बालेंद्र शाह हैं कितने अमीर,भारत के साथ क्या है रिश्ता ? Amar Ujala News

10 Sep 2025

President Election 2025: हाथों में हाथ डाले दिखे खरगे-गडकरी, कांग्रेस ने PM मोदी पर क्यों साधा निशाना

10 Sep 2025

Nepal Protest: Gen-Z नेपाल में सड़कों पर उतरे, क्या बोले भारतीय पर्यटक? | Curfew in Nepal

10 Sep 2025

Nepal Protest: Gen-Z पर नेपाली सेना ने लिया बड़ा एक्शन, हर जगह कर्फ्यू

10 Sep 2025

Kanpur Flood: कानपुर में डूबा इलाका, सड़कों पर यूं तैर रही नाव | Flood | Up News | AmarUjala |

10 Sep 2025

'लाठी लेकर दौड़ी भीड़',होटल फूंका',नेपाल में फंसी पर्यटक ने बताई आपबीती

10 Sep 2025

नेपाल में नेताओं की इस बात से और भड़क उठे Gen-Z

10 Sep 2025

Nepal Protest पर CM योगी का UP में एक्शन तेज, सीमा पर हाई अलर्ट, बिहार में CM नीतीश ने उठाए ये कदम।

10 Sep 2025

Agra में Yamuna बेकाबू! डूबा Taj View Point, हजारों लोग बेघर। UP Flood News | Taj Mahal | Flood

10 Sep 2025

भारत-चीन पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में है ट्रंप?

10 Sep 2025

Punjab Flood News: एक्टर सलमान खान बाढ़ में डूबे गांव लेंगे गोद, आलिया,करीना, सनी देओल भी आगे।

10 Sep 2025

Punjab Flood News: पंजाब में बाढ़ से 51 मौतें, मकानों का मलबा दे रहा बर्बादी की गवाही | PM Modi

10 Sep 2025

Nepal Crisis: नेपाल में बवाल से तख्ता पलट तक, अब तक क्या क्या हुआ? | GenZ

10 Sep 2025

Jagdeep Dhankhar News: नए उप राष्ट्रपति CP Radhakrishnan को चिट्ठी लिखकर बधाई दी,विपक्ष को मिला जवाब

10 Sep 2025

यूपी फिर शुरू होगा बारिश का दौर, अगले पांच दिन के लिए अलर्ट जारी

10 Sep 2025

15वें उपराष्ट्रपति बने सीपी राधाकृष्णन, सैलरी और शक्तियां जान उड़ जाएंगे होश

10 Sep 2025

Trump Tariff on India: US-India Trade Talks को लेकर ट्रंप के एलान पर PM Modi ने दिया ये जवाब।

10 Sep 2025

Nepal Protest: Gen Z आंदोलन के बाद फैली अराजकता, चीन से क्या है कनेक्शन ? Kp Sharma Oli

10 Sep 2025

Weather Forecast: कैसा रहेगा आप के यहां आज मौसम का हाल? | Weather Update | Amar Ujala

10 Sep 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed