सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   COP30: Major accident in Brazil, massive fire breaks out at the main venue of COP30 | Amar Ujala

COP30: ब्राजील में बड़ा हादसा, COP30 के मुख्य स्थल पर लगी भीषण आग | Amar Ujala

अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: तन्मय बरनवाल Updated Fri, 21 Nov 2025 06:37 AM IST
COP30: Major accident in Brazil, massive fire breaks out at the main venue of COP30 | Amar Ujala
COP30 शिखर सम्मेलन के दौरान  बड़ा हादसा हो गया, खबरों की मानें तो अचानक अफरा-तफरी मच गई जब सम्मेलन स्थल के मेन हिस्से यानि की ‘ब्लू जोन’ में अचानक भीषण आग भड़क उठी। आग लगते ही हजारों प्रतिनिधि, अधिकारी, पत्रकार और कर्मचारी सुरक्षा के लिए बाहर की ओर दौड़ पड़े। इस हादसे में 13 लोग धुएं के कारण घायल हुए, जबकि मौके पर मौजूद हजारों लोगों को तेजी से बाहर निकाला गया. इस घटना को लेकर संबंधित अधिकारियों ने जो जानकारी दी उनके अनुसार, आग दोपहर 2 बजे उस क्षेत्र में लगी जहां सभी महत्वपूर्ण द्विपक्षीय और बहुपक्षीय बैठकें, देशों के पवेलियन, मीडिया सेंटर तथा दुनिया भर के शीर्ष प्रतिनिधियों के कार्यालय स्थित हैं। यही क्षेत्र मुख्य प्लेनरी हॉल का भी हिस्सा है, जहां जलवायु बदलाव पर प्रमुख वार्ताएं चल रही थीं।  जैसे ही आग की खबर फैली, सुरक्षा कर्मियों ने सभी निकास द्वार खोल दिए और लोगों को बाहर निकालना शुरू किया। उपस्थित लोगों ने बताया कि मौके पर इंफॉर्मेशन सिस्टम से अलर्ट जारी किया गया, जिसके बाद पूरा परिसर तेजी से खाली कराया गया।स्थानीय प्रशासन ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए अतिरिक्त दमकल गाड़ियां भेजी गई हैं। अधिकारियों ने कहा कि सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल सक्रिय कर दिए गए हैं और फिलहाल आग के कारणों की जांच की जा रही है। संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन फ्रेमवर्क सचिवालय ने तुरंत अलर्ट जारी करते हुए सभी लोगों को स्थल खाली करने का निर्देश दिया। संदेश में कहा गया ध्यान दें: जोन बी में आग की घटना हुई है। कृपया तुरंत स्थल खाली करें। आगे की जानकारी जल्द दी जाएगी।एक यूएन सुरक्षा अधिकारी के मुताबिक, आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन सुरक्षा जांच के कारण अभी किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं है। उन्होंने बताया कि स्थिति का पूरा आकलन किया जा रहा है और सभी 13 घायलों को मौके पर ही धुएं से प्रभावित होने पर इलाज दिया गया और उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है। इस सम्मेलन में 190 से अधिक देशों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। COP30 जलवायु सम्मेलन अमेजन क्षेत्र के बेलेम शहर में 10 नवंबर से 21 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Orry summoned in drug case: समन के बाद नहीं पहुंचे ओरी, अब क्या करेगी पुलिस? | AmarUjala

20 Nov 2025

Bihar Cabinet Minister 2025: नीतीश सरकार में बीजेपी की मंत्री रमा निषाद सबसे अमीर, जानें कौन कितना पढ़ा लिखा?

20 Nov 2025

Bihar Cabinet Minister 2025: नीतीश कैबिनेट में चिराग पासवान और जीतन राम मांझी को क्या मिला?

20 Nov 2025

Bengaluru ATM Cash Van Heist: बीच सड़क पर ATM कैश वैन रुकवाई और 7 करोड़ रुपये लेकर फरार हुए नकली 'RBI अफसर'

20 Nov 2025

Kashmir Times Office Raid: जम्मू में कश्मीर टाइम्स के दफ्तर पर छापा, AK-47 और पिस्टल की गोलियां बरामद

20 Nov 2025
विज्ञापन

Tejashwi Yadav और Akhilesh Yadav ने Nitish Kumar को दी बधाई | Bihar CM | Patna | Breaking | NDA

20 Nov 2025

Nitish Kumar Oath: नीतीश कुमार के अगले 5 साल बहुत मुश्किल! जनता मांगेगी हिसाब

20 Nov 2025
विज्ञापन

सपा नेता सुधाकर सिंह का निधन, अखिलेश यादव ने जताया शोक

20 Nov 2025

बिहार की सबसे युवा मंत्री बनीं गोल्ड मेडलिस्ट श्रेयसी सिंह कितनी अमीर?

20 Nov 2025

20 साल में सीएम नीतीश कुमार की दौलत कितनी बढ़ी?

20 Nov 2025

CM Nitish Kumar Oath: नीतीश के अलावा जानें किन-किन 27 मंत्रियों ने ली शपथ

20 Nov 2025

Aishwarya Rai Bachchan ने PM मोदी के छुए पैर, प्रधानमंत्री ने जोड़ लिए हाथ, Video Viral | Tamil Nadu

20 Nov 2025

Madvi Hidma था हर बड़े माओवादी हमले का Mastermind, देश का सबसे खतरनाक Naxali | Most Wanted Maoist

20 Nov 2025

उत्तर प्रदेश की राजनीति बदलने वाला नेता? सीएम योगी की 'पावर जर्नी'

20 Nov 2025

Nitish Kumar Oath Ceremony: 13 गाय और बछड़े, नीतीश के पास संपत्ति के नाम पर क्या-क्या है?

20 Nov 2025

फिर से सीएम बने नीतीश रच सकते हैं इतिहास, जानें कब-कब बने सीएम

20 Nov 2025

Ram Mandir Flag Hoisting: ध्वजारोहण के लिए सजी अयोध्या ,कलश यात्रा के साथ होगी शुरुआत

20 Nov 2025

Nitish Kumar Oath Ceremony: नीतीश कुमार लेंगे 10वीं बार बिहार के सीएम पद की शपथ

20 Nov 2025

Ayodhya Latest News: राम मंदिर में ध्वजारोहण समारोह पर इकबाल अंसारी ने क्यों कही ये बड़ी बात!

20 Nov 2025

Weather Forecast 20 November 2025: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today

20 Nov 2025

Gangster Anmol Bishnoi News: अनमोल बिश्नोई को NIA के इन सवालों का देना होगा जवाब, लिस्ट हुई तैयार

20 Nov 2025

Congress on SIR: SIR पर राहुल गांधी के आरोपों का भाजपा के दिग्गज नेताओं ने दिया ये करारा जवाब

20 Nov 2025

BJP MLA Agnimitra Paul ON Mamata Banerjee: स्कूली बच्चों- महिला अपराध पर भाजपा विधायक का बड़ा खुलासा

20 Nov 2025

CG Naxal Encounter: हिडमा की मौत के बाद गांव में सरकारी सेवाएं हुई बहाल, क्या बोले गांव के लोग!

20 Nov 2025

Top Naxalite leader Devji killed: माडवी हिड़मा के बाद नक्सलियों का टॉप लीडर देवजी भी ढेर !

19 Nov 2025

Jubilee Hills By Election: कांग्रेस विधायक नवीन यादव ने छुए असदुद्दीन ओवैसी के पैर, AIMIM चीफ ने लगाया गले

19 Nov 2025

Bihar CM Oath Ceremony: आज क्या-क्या करेंगे नीतीश कुमार? कल 11:30 बजे शुरू होगा शपथ ग्रहण समारोह

19 Nov 2025

बढ़ने वाली है ठंड, इस दिन से बढ़ गिर जाएगा तापमान!

19 Nov 2025

आतंकी डॉ. उमर से जुड़े दो बड़े खुलासे

19 Nov 2025

अल-फलाह ग्रुप के चेयरमैन जावद अहमद सिद्दीकी को 13 दिन की ED रिमांड, आधी रात में लगी अदालत

19 Nov 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed