सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   Cyclone Montha: Two killed in Andhra Pradesh, heavy rain alert in Bengal-Odisha.

Cyclone Montha: आंध्र प्रदेश में दो की मौत, बंगाल-ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट।

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: अभिलाषा पाठक Updated Thu, 30 Oct 2025 09:11 AM IST
Cyclone Montha: Two killed in Andhra Pradesh, heavy rain alert in Bengal-Odisha.
चक्रवात मोंथा के कारण आंध्र प्रदेश सहित कई राज्यों में भारी नुकसान हुआ है। आंध्र प्रदेश में दो और लोगों की मौत हो गई, जबकि डेढ़ लाख एकड़ में खड़ी फसल बर्बाद हो गई। चक्रवात का असर तेलंगाना, ओडिशा और पश्चिम बंगाल सहित कुछ अन्य राज्यों पर भी पड़ा। मोंथा मंगलवार देर रात आंध्र के तट से टकराने के बाद कमजोर पड़ गया। लेकिन उससे पहले भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए, मकान ढह गए और सड़कों पर पानी भर गया। बिजली की आपूर्ति और यातायात प्रभावित हुआ। इस बीच मौसम विभाग ने दो दिनों तक आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों और उत्तरी तटीय क्षेत्रों में हल्की से सामान्य बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। चक्रवात मंगलवार मध्य रात्रि को आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम तट से टकराने के बाद कमजोर पड़ गया। मोन्था, जिसका अर्थ खुशबूदार फूल होता है, मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात को पश्चिमी गोदावरी जिले के नरसापुर के पास आंध्र प्रदेश के तट को पार कर गया। राज्य में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीम लगातार पुनर्वास कार्य में जुटी है।आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने तूफान से प्रभावित जिलों का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने कहा कि सतर्कता बरतने के कारण कम नुकसान हुआ। उन्होंने सबसे ज्यादा प्रभावित कोनासीमा जिले के गांवों में राहत शिविरों का भी दौरा किया और वहां प्रत्येक परिवार को 25 किलो चावल, अन्य जरूरी वस्तुएं और 3,000 रुपये नकद दिए।

उन्होंने कहा कि यह राज्य के लिए बहुत बड़ी आपदा है, लेकिन एहतियात बरतने के कारण हम नुकसान कम करने में सफल रहे। सरकार ने 1.8 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा। चक्रवात के असर से आंध्र प्रदेश से सटे तेलंगाना में बुधवार को भारी बारिश हुई। बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित जिले वारंगल, जनगांव, हनुमाकोंडा, महबूबाबाद, करीमनगर, सिद्दीपेट, यदाद्री भुवनगिरी, सूर्यापेट, नलगोंडा, खम्मम, भद्रादि कोठागुडेम, नगरकुरनूल, पेद्दापल्ली और हैदराबाद रहे। मौसम विभाग ने वारंगल, हनुमाकोंडा, महबूबाबाद, जनगांव, सिद्दीपेट और यदाद्री भुवनगिरी जिलों के लिए बुधवार को रेड अलर्ट जारी किया है। उसने बताया कि इन जिलों में गरज के साथ बौछार पड़ सकती है और कुछ जिलों में 40 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। नलगोंडा जिले में एक आवासीय स्कूल में 500 बच्चे और 26 शिक्षक और कर्मचारी फंस गए। बाद में उन्हें निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। वहीं महबूबाबाद जिले में यार्ड में पानी भरने के कारण कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया, जबकि कुछ ट्रेनों को आंशिक तौर पर रद्द कर दिया गया और दूसरे रास्ते से निकाला गया।कोलकाता। चक्रवात मोंथा के कमजोर पड़ने के बाद शुक्रवार तक पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने मुताबिक मौसम प्रणाली उत्तर-उत्तर पश्चिम की दिशा में बढ़ रही है और इसलिए दक्षिण बंगाल में हल्के से सामान्य बारिश होने के आसार हैं।

वहीं, दक्षिण 24 परगना, पूरबा और पश्चिम मेदनीपुर, झारग्राम, बीरभूम, मुर्शिदाबाद, पूरबा बर्धमान और पुरुलिया जिलों में शुक्रवार तक भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। ओडिशा में 25 जगहों पर भारी बारिश हुई। चक्रवात के असर से बचाने के लिए 2,000 से ज्यादा गर्भवती महिलाओं को प्रसूती गृहों में भर्ती कराया गया। चक्रवात बुधवार सुबह ओडिशा के गंजम जिले पहुंचा और यहां समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठीं। हवा की रफ्तार 80-100 किमी प्रति घंटे पहुंच गई है। मौसम विभाग की निदेशक मनोरमा मोहंती ने कहा कि गजपति जिले में सबसे ज्यादा बारिश हुई। यहां 150.5 मिलिमीटर बारिश दर्ज की गई। बृहस्पतिवार को भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Bihar Election 2025: राहुल ने पीएम मोदी- छठ पर बोला हमला, भाजपा नेताओं ने खोला मोर्चा मचा बवाल!

30 Oct 2025

SIR in UP: यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं को बताया, BLO को कौन- कौन सी दें जानकारी

30 Oct 2025

Bihar Election 2025: अमित शाह ने बताया बिहार में कौन होगा NDA का मुख्यमंत्री पद का चेहरा?

29 Oct 2025

Halal Certificate Controversy: हलाल सर्टिफिकेट पर सीएम योगी का एक्शन, क्या है बिहार से कनेक्शन?

29 Oct 2025

Bihar Election 2025: NDA के घोषणा पत्र में शामिल होंगे ये मुद्दे! इस दिन होगा जारी

29 Oct 2025
विज्ञापन

Ek Deewane ki Deewaniyat: हर्षवर्धन राणे को पसंद है एक टाइप का किरदार? सुनिए क्या बोले

29 Oct 2025

Cyclone Montha Updates: बिहार और यूपी के इन जिलों में भी चक्रवाती तूफान मोंथा का दिखेगा असर !

29 Oct 2025
विज्ञापन

पाकिस्तान ने जिस राफेल पायलट शिवांगी सिंह को पकड़ने का किया था दावा, उन्हीं के साथ दिखीं राष्ट्रपति मुर्मू

29 Oct 2025

UPSC Aspirant Murder: रामकेश के Laptop से खुले राज, सबको चौंकाया! | Delhi UPSC Student Killed

29 Oct 2025

Brazil Police Action on Drug Traffickers: रियो डी जनेरियो में 60 ड्रग माफियाओं को मार गिराया।

29 Oct 2025

UP Govt Hikes Sugarcane Price: सीएम योगी का किसानों पर बड़ा एलान, बढ़ा दिए गन्ने के दाम

29 Oct 2025

World: बेनतीजा रही Peace Talk फिर भिड़ेंगे Pakistan-Afghanistan? | Amar Ujala | PAK-Afghanistan Peace Talk

29 Oct 2025

Bihar Election2025: शहाबुद्दीन के गढ़ में UP सीएम ने भरी हुंकार! | CM Yogi | RJD

29 Oct 2025

Bihar Election 2025: महागठबंधन का डैमेज कंट्रोल,राहुल गांधी-तेजस्वी यादव साथ करेंगे रैली।

29 Oct 2025

Pakistan-Afghanistan Peace Talk Failed: पाक मंत्री ने अफगानियों को बताया भारत की कठपुतली, दी ये धमकी

29 Oct 2025

Cyclone Montha Update: मोंथा की एंट्री से हाहाकार! तमिलनाडु-बंगाल में दहशत का माहौल! | Amar Ujala

29 Oct 2025

Delhi Cloud Seeding: आज भी दिल्ली में होगी कृत्रिम वर्षा की कोशिश, AAP-BJP में जुबानी वार शुरू।

29 Oct 2025

Cyclone Montha Alert: खतरनाक हुआ चक्रवाती तूफान मोंथा, इन राज्यों तक दिखा असर। Amar Ujala

29 Oct 2025

Delhi's Artificial Rain Flop: Delhi में क्लाउड सीडिंग फेल? बारिश न होने पर उठे ये सवाल | Delhi Rain

29 Oct 2025

Bihar Election 2025: घोषणा पत्र जारी करते ही तेजस्वी ने नीतीश कुमार पर किया ये चौंकाने वाला दावा!

29 Oct 2025

Weather Forecast 29 October 2025: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today

29 Oct 2025

Bihar Election 2025: बिहार के गोपालगंज में ओवैसी ने खेला अल्पसंख्यक कार्ड, किया ये बड़ा चुनावी वादा!

29 Oct 2025

Bihar Election 2025: महागठबंधन के घोषणा पत्र पर चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना

29 Oct 2025

Bihar Election 2025: महागठबंधन के घोषणा पत्र पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने तेजस्वी पर साधा निशाना !

29 Oct 2025

Bihar Election 2025: मुकेश सहनी ने NDA पर बोला बड़ा हमला, खेल दिया ये नया सियासी कार्ड!

29 Oct 2025

Bihar Election 2025: 'बिहार का तेजस्वी प्रण' पर छिड़ी सियासी, अशोक गहलोत ने दिया ये जवाब!

29 Oct 2025

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव में राहुल-प्रियंका की रैली नहीं होने से लालू यादव को सता रही ये चिंता!

28 Oct 2025

Air India bus fire at Delhi Airport: दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर एयर इंडिया बस में लगी भीषण आग

28 Oct 2025

Chhath Surya Arghya: Delhi की CM Rekha Gupta ने यूं मनाया छठ महापर्व | Chhath Puja2025 | Breaking

28 Oct 2025

Cyclone Montha Live: दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार में भी तूफान 'मोंथा' का असर, जानें सब

28 Oct 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed