Hindi News
›
Video
›
India News
›
IND vs PAK Asia Cup Final: Suryakumar makes a big announcement about the army after India's victory | Amar Uja
{"_id":"68da49d9df69e85e1808b9cc","slug":"ind-vs-pak-asia-cup-final-suryakumar-makes-a-big-announcement-about-the-army-after-india-s-victory-amar-uja-2025-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK Asia Cup Final: भारत की जीत पर Suryakumar ने सेना को लेकर किया बड़ा एलान | Amar Ujala |","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
IND vs PAK Asia Cup Final: भारत की जीत पर Suryakumar ने सेना को लेकर किया बड़ा एलान | Amar Ujala |
अमर उजाला, नोएडा Published by: तन्मय बरनवाल Updated Mon, 29 Sep 2025 02:26 PM IST
भारतीय क्रिकेट टीम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जब हौसला बुलंद हो तो कोई भी ताकत रोक नहीं सकती। रविवार को दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला खेला गया इस बीच भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी। भारत ने पांच विकेट से मुकाबला जीतकर न सिर्फ दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय एशिया कप खिताब अपने नाम किया, बल्कि यह भी दिखा दिया कि देश की नई क्रिकेट पीढ़ी भी मैदान पर उतनी ही शौर्य गाथा लिख सकती है, जितना कि भारतीय सेना सीमा पर लिखती है। यही कारण है कि इस जीत को कई क्रिकेट प्रेमियों ने “ऑपरेशन सिंदूर” की वीरता से जोड़ा। इस बीच मैच के बाद भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बड़ा फैसला लेते हुए बड़ा ऐलान किया है उन्होंने टूर्नामेंट के सभी मैचों की फीस भारतीय सेना को दान करने का एलान किया। सूर्यकुमार ने यह एलान पाकिस्तान से एशिया कप फाइनल जीतने के बाद किया है। दूसरी तरफ ट्वीट कर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक और पोस्ट लिखा यहां उन्होंने लिखा—"When the game is done, only the champions will be remembered and not the picture of a 🏆" अगर आपको इसको हिन्दी में बताएं तो यानी, जब खेल खत्म हो जाता है तो सिर्फ चैंपियंस याद रहते हैं, न कि ट्रॉफी की तस्वीर। बता दे की जीत के साथ भारत ने अपना दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय एशिया कप खिताब और एकदिवसीय संस्करण समेत कुल नौवां खिताब जीता। पाकिस्तान को हराने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा, 'मैं इस टूर्नामेंट में खेले गए सभी मैचों की अपनी मैच फीस भारतीय सेना को देना चाहता हूं। सूर्यकुमार ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, कि 'ऐसा मैंने अपने इतने वर्षों के क्रिकेट खेलने के दौरान कभी नहीं देखा। एक चैंपियन टीम को ट्रॉफी से वंचित कर दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।