सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   Israel Iran Conflict: So far 1117 Indians have returned home from Iran through Operation Sindhu, families are

Israel Iran Conflict: ऑपरेशन सिंधु के जरिए अब तक 1117 भारतीयों की ईरान से वतन वापसी, परिजन खुश!

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: भास्कर तिवारी Updated Sun, 22 Jun 2025 04:52 AM IST
Israel Iran Conflict: So far 1117 Indians have returned home from Iran through Operation Sindhu, families are
भारत सरकार ने ईरान में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित वापस निकालने के लिए ऑपरेशन सिंधु चलाया है। इस ऑपरेशन के तहत अब तक कुल 1,117 भारतीय नागरिकों को ईरान से निकाला जा चुका है। वहीं, शुक्रवार देर रात एक विशेष उड़ान के जरिये 290 भारतीय नागरिक ईरान के मशहद शहर से भारत लौटे। सुरक्षित वतन वापसी पर भारतीय नागरिकों ने भारत सरकार का आभार जताया।  गौरतलब है कि इस्राइल और ईरान में पिछले कुछ दिनों से सैन्य टकराव बढ़ गया है। दोनों देश एक दूसरे पर बमबारी और मिसाइल हमला कर रहे हैं। सैन्य टकराव के चलते भारत सरकार ने ईरान में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए ऑपरेशन सिंधु चलाया है। इस ऑपरेशन के तहत भारतीयों की सुरक्षित वतन वापसी कराई जा रही है। ईरान से लौटने के बाद भारतीय नागरिकों ने आपबीती सुनाई। सुरक्षित वतन वापस लौटे एक भारतीय नागरिक ने कहा, 'मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। वहां मिसाइलें थीं। हमें वहां डर लग रहा था। हम वहां एक हफ्ते तक फंसे रहे।'
ईरान से भारत लौटे एक यात्री ने बताया कि वह कश्मीर से है और एमबीबीएस द्वितीय वर्ष का छात्र है। नवीद ने कहा कि भारत लौटने पर वह अच्छा महसूस कर रहा है। उसने कहा कि वह भारत सरकार का शुक्रगुजार है, जिसने युद्ध के बीच में से उसे ईरान से निकाल लिया। वहीं, बिहार के सिवान के रहने वाले एक नागरिक ने कहा कि वह पिछले दो वर्षों से ईरान में था। उसने बताया कि तेहरान में स्थिति गंभीर है, जबकि अन्य स्थानों पर थोड़ी राहत है। 
भारत ने शनिवार को श्रीलंका को भरोसा दिलाया कि वह ईरान में फंसे हुए श्रीलंकाई नागरिकों को भी वहां से सुरक्षित बाहर निकालने में मदद करेगा। ईरान इस समय इस्राइल के साथ तनाव में है, और वहां रह रहे कई विदेशी लोग फंसे हुए हैं। श्रीलंका ने भारत को इसके लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि यह दोनों देशों की मजबूत दोस्ती और सहयोग का उदाहरण है। श्रीलंका के विदेश मंत्रालय ने एक्स पर लिखा, 'हम ईरान में फंसे श्रीलंकाई नागरिकों की मदद करने के लिए भारत सरकार का दिल से धन्यवाद करते हैं।' इससे पहले, ईरान में भारतीय दूतावास ने कहा था कि वह नेपाल और श्रीलंका के निवासियों को भी निकालने में मदद करेगा, क्योंकि दोनों देशों ने भारत से यह अनुरोध किया था।
तमिलनाडु सरकार ने इस्राइल और ईरान में फंसे तमिलों को सहायता प्रदान करने के लिए नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) स्थापित किए हैं। मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे भारतीय दूतावास के माध्यम से उन देशों में रहने वाले तमिलों को हर संभव मदद पहुंचाने के लिए तत्काल कदम उठाएं। शनिवार को राज्य सरकार की ओर से जारी बयान के अनुसार सहायता प्रदान करने के लिए नई दिल्ली स्थित तमिलनाडु हाउस में 24 घंटे का नियंत्रण कक्ष खोला गया है। इसका हेल्पलाइन नंबर: 011 24193300 और मोबाइल नंबर: 9289516712 और ईमेल: tnhouse@tn.gov.in, procofficetnh@gmail.com है। बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने पुनर्वास एवं अनिवासी तमिल कल्याण विभाग के अधिकारियों को दोनों देशों में रह रहे तमिलों के संपर्क में रहने का निर्देश दिया है, ताकि तमिल नागरिकों को कोई असुविधा न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Israel Iran War News: इस्राइल-ईरान युद्ध पर क्या बोलीं सोनिया गांधी? मोदी सरकार पर साधा निशाना

21 Jun 2025

राजा-सोनम और मुस्कान रस्तोगी कांड से युवाओं में खौफ! शादी को लेकर बढ़ा ये ट्रेंड

21 Jun 2025

Indian Coffee: दुनिया को पसंद आ रहा भारतीय कॉफी का स्वाद, 120 देशों तक हुई पहुंच

21 Jun 2025

Raja Raghuvanshi Case: सोनम-राज पर कोर्ट का आदेश, 13 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा

21 Jun 2025

Ahmedabad Plane Crash: एअर इंडिया के खिलाफ DGCA सख्त, तीन अधिकारियों पर कार्रवाई

21 Jun 2025
विज्ञापन

Rahul Gandhi on Election Commission: चुनाव आयोग के नए नियम पर भड़के राहुल गांधी, लगाए गंभीर आरोप

21 Jun 2025

Amar Ujala Bhopal Samwad: मध्य प्रदेश में पहली बार अमर उजाला 'संवाद' का सजेगा मंच

21 Jun 2025
विज्ञापन

Ahmedabad Plane Crash: Irfan Shaikh हुए सुपुर्द-ए-खाक, बिलख पड़ा पूरा परिवार Air India plane crash

21 Jun 2025

नीतीश कुमार ने बढ़ाई पेंशन योजना की राशि

21 Jun 2025

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा के लिए राज ही लाया था कफन,नया CCTV वीडियो ने किया हैरान

21 Jun 2025

Ahmedabad Plane Crash: हादसे में बचे एकमात्र यात्री विश्वास कुमार रमेश को लेकर विवादित बयान।

21 Jun 2025

क्या सोनम रघुवंशी की मां को पहले से सोनम -राज कुशवाह की साजिश का पता था?

21 Jun 2025

Sonam Raghuvanshi News: सोनम और राज कुशवाहा की पहली मुलाकात कहां हुई थी, कैसे आए करीब, हुआ खुलासा।

21 Jun 2025

Rajnath Singh on Pakistan: Rajnath Singh ने India Army के पराक्रम को किया सलाम,पाक को दी चेतावनी!

21 Jun 2025

अहमदाबाद विमान हादसे के बाद एअर इंडिया की बुकिंग और किराये में भारी गिरावट

21 Jun 2025

दिल्ली-NCR समेत इन राज्यों में मॉनसून देगा दस्तक, IMD ने जारी किया अलर्ट

21 Jun 2025

Indus Water Treaty: शहबाज शरीफ ने ट्रंप से लगाई गुहार, सूखे के डर से भारत से बातचीत को इच्छुक।

21 Jun 2025

Iran Israel War: ईरान से स्वदेश लौटे भारतीय छात्रों ने युद्ध के बारे में क्या बताया? Khamenei

21 Jun 2025

यूक्रेन पर पुतिन ने कर दिया बड़ा दावा, क्या करेंगे जेलेंस्की?

21 Jun 2025

International Yoga Day 2025: देशभर में योग दिवस पर कार्यक्रम,पीएम मोदी समेत इन्होंने किया योग

21 Jun 2025

International Yoga Day 2025: योग दिवस पर PM मोदी पहुंचे विशाखापत्तनम, 3 लाख लोगों संग किया योग।

21 Jun 2025

Ahmedabad Plane Crash: Anju Sharma ने नहीं मानी बेटी की बात,जिससे चली गई जान | Air India Plane

21 Jun 2025

Weather Forecast 21 June 2025: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Amar Ujala

21 Jun 2025

Heavy Rains and Landslides: देश के इन राज्यों में होगी भीषण बारिश, IMD ने जारी किया हाई अलर्ट!

21 Jun 2025

Israel Iran Conflict: ईरान से सुरक्षित वापस आए 290 भारतीय, परिजन मिलकर हुए भावुक, बहे खुशी के आंसू

21 Jun 2025

Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम की भाभी अनीता पर राजा की मां को शक , शिलांग पुलिस करेगी पूछताछ!

21 Jun 2025

Ayodhya Ram Mandir News: राम मंदिर निर्माण कार्य में अभी और लगेंगे इतने दिन, चंपत राय ने दी जानकारी!

21 Jun 2025

Ahmedabad Plane Crash: डीएनए मैच से अब तक 231 शवों की हुई पहचान, बच्चों की कैसे होगी पहचान?

21 Jun 2025

Raja Raghuvanshi Murder Case: शिलांग पुलिस ने सोनम और उसकी मां पर कसा शिकंजा, बढ़ी दोनों की मुश्किलें

21 Jun 2025

Air India Flight: एअर इंडिया के विमान से टकराया पक्षी, बाल-बाल बची फ्लाइट!

20 Jun 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed