Hindi News
›
Video
›
India News
›
Kanwar Yatra 2025: Police has prepared a special plan for Kanwar Yatra in Delhi, there will be no problem!
{"_id":"6870508667afef8e6b02e397","slug":"kanwar-yatra-2025-police-has-prepared-a-special-plan-for-kanwar-yatra-in-delhi-there-will-be-no-problem-2025-07-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kanwar Yatra 2025: दिल्ली में कांवड़ यात्रा के लिए पुलिस ने तैयार की खास योजना, नहीं होगी दिक्कत!","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kanwar Yatra 2025: दिल्ली में कांवड़ यात्रा के लिए पुलिस ने तैयार की खास योजना, नहीं होगी दिक्कत!
वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: भास्कर तिवारी Updated Fri, 11 Jul 2025 06:30 AM IST
कांवड़ यात्रा के लिए दिल्ली पूरी तरह से तैयार है। सरकार ने कांवड़ यात्रा के दौरान शिव भक्तों (कांवड़ियों) के स्वागत, सुरक्षा और सेवा के लिए युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू की हुई है। बुधवार को दिल्ली के संस्कृति, पर्यटन और विकास मंत्री कपिल मिश्रा और मेयर राजा इकबाल सिंह ने अप्सरा बॉर्डर से लेकर करोलबाग तक विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया जहां से सावन के महीने में हर साल करोड़ों की संख्या में कांवड़ियां गुजरते हैं।
निरीक्षण की शुरूआत अप्सरा बॉर्डर स्थित दिलशाद गार्डन से हुई। यहां निरीक्षण करने के बाद दोनों नेता पूरे दलबल के साथ सीलमपुर, शास्त्री पार्क, कश्मीरी गेट और करोलबाग जैसे प्रमुख स्थलों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कपिल मिश्रा ने सड़कों पर ट्रैफिक की स्थिति को देखते हुए निर्देश दिए कि ट्रैफिक की रफ्तार धीमी किए बिना कांवड़ यात्रा निर्बाध रूप से संपन्न होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार शिव भक्तों की सेवा कोई कमी नहीं छोड़ेगी
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर यह निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है ताकि केवल फाइलों में नहीं बल्कि धरातल पर व्यवस्थाएं दिखें। हमारी प्राथमिकता है कि कांवड़ यात्रा दिल्ली में भव्य, सुरक्षित और श्रद्धा-युक्त रूप से संपन्न हो। दिल्ली की सीमाओं पर भव्य स्वागत द्वार बनाए जा रहे हैं, कांवड़ सेवा समितियों को सहायता राशि प्रदान की जा रही है और उनके शिविर स्थापित हो चुके हैं।
उन्होंने बताया कि यह पहली बार है कि जब किसी मंत्री की अध्यक्षता में दिल्ली के चार विधायक अनिल शर्मा, तिलक राम गुप्ता, संजय गोयल और प्रदुम्न राजपूत के साथ एक संयुक्त निरीक्षण दल का गठन किया गया है, जो यह दर्शाता है कि दिल्ली सरकार प्रतिबद्ध है। इस निरीक्षण में दिल्ली के मेयर राजा इकबाल सिंह, विधायक अजय महावर और संबंधित विभाग के अधिकारी भी शामिल रहे। कांवड़ सेवा समितियों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया, क्योंकि सिंगल विंडो सिस्टम से कांवड़ सेवा से जुड़े आयोजकों की दिक्कतें काफी कम हुई है और साथ ही सहायता राशि सीधे उनके अकाउंट में भेजी जा रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।