सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   MIG 21 Retirement: The sky resounded with the last flight of the MiG-21, 6 MiG aircraft displayed their streng

MIG 21 Retirement: मिग-21 के आखिरी उड़ान से गूंजा आसमान, 6 मिग विमानों ने दिखाई ताकत

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सत्यम दुबे Updated Fri, 26 Sep 2025 08:41 PM IST
MIG 21 Retirement: The sky resounded with the last flight of the MiG-21, 6 MiG aircraft displayed their streng
मिग-21 ने आखिरी बार उड़ान भरी, क्योंकि शुक्रवार को चंडीगढ़ एयरफोर्स स्टेशन से मिग-21 को विदाई दी गई। कारगिल युद्ध और बालकोट हमले में देश के दुश्मनों के हौसले पस्त करने वाला मिग-21 विमान 26 सितंबर को विदा हो गया। भारतीय सेना का शेर कहे जाने वाले इस विमान की विदाई चंडीगढ़ स्टेशन पर फ्लाईपास्ट के साथ की गई। अब यह विमान भारतीय सेना के बेड़े में शामिल नहीं रहेगा। शुक्रवार के बाद यह इतिहास में तब्दील हो गया, लेकिन इससे जुड़े किस्से हमेशा जिंदा रहेंगे।

मिग-21 के विदाई समारोह में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह विशेष तौर पर शामिल हुए। उनके अलावा चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ अनिल चौहान, वायुसेना अध्यक्ष एपी सिंह, सेना अध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी और नौसेना अध्यक्ष दिनेश कुमार त्रिपाठी ने भी शिरकत की और मिग-21 की विदाई समारोह के ऐतिहासिक क्षण के गवाह बने। दुश्मनों के दांत खट्टे कर देने वाला ये लड़ाकू विमान अब आसमान में उड़ता हुआ नहीं दिखेगा। मिग-21 की जगह अब तेजस लेगा। 

चंडीगढ़ एयरफोर्स स्टेशन पर आयोजित मिग-21 के विदाई समारोह में कुल छह मिग विमानों ने आसमान में आखिरी बार ताकत दिखाई। सातवीं महिला पायलट स्कवाड्रन लीडर प्रिया शर्मा ने भी मिग 21 उड़ाया। पैंथर फॉरमेशन में सभी विमान एयरबेस पर लौटे। इसके बाद छह मिग-21 उड़ाने वाले भारतीय वायुसेना के पायलटों के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऐतिहासिक तस्वीर खिंचवाई। 

मिग-21 के विदाई समारोह में सूर्य किरण एरोबेटिक टीम ने प्रस्तुति दी। अलविदा उड़ान को देखकर इन्हें उड़ाने वाले पूर्व वायु सैनिक भावुक हो गए। मिग 21 को पानी की बौछार से अंतिम सलामी दी गई। इसी के साथ मिग की गर्जना शांत हो गई। 62 साल तक देश की सेवा करने के बाद भारत का पहला सुपरसोनिक विमान मिग-21 अब रिटायर हो गया है। 

आपको बता दें कि लगभग 60 साल पहले मिग-21 की लॉन्चिंग चंडीगढ़ एयरफोर्स स्टेशन से हुई थी। यही वजह रही की आज इसकी रिटायरमेंट भी यहीं से हुआ। अब तक मिग-21 वायुसेना की ताकत रहा है। क्योंकि मिग ने कई ऐतिहासिक युद्धों में अहम भूमिका निभाई है। 1965-1971 भारत-पाकिस्तान युद्ध, 1999 कारगिल युद्ध, बालाकोट स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर में भारत का शौर्य बढ़ाया। दुश्मनों के छक्के छुड़ाए। जब जरूरत पड़ी अग्रिम पंक्ति में देश का नेतृत्व किया। देश को सदैव विजयी भव: की दिशा में ले जाकर जीत दिलाने का जज्बा सिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

भारत-म्यांमार सीमा से 'राइफल वूमन' पर अमर उजाला की खास रिपोर्ट

26 Sep 2025

स्वामी चैतन्यानंद की क्राइम कुंडली आपके होश उड़ा देगी

26 Sep 2025

Share Market: गेहूं और चांदी के निर्यात पर सख्त सरकार, अमेरिका पर लेंगे बड़ा फैसला

26 Sep 2025

बिना नाम लिए अमेरिका और ट्रंप की नीतियों पर जयशंकर ने साधा निशाना

26 Sep 2025

NDA ने बना लिया सीट बंटवारे का फार्मूला, चिराग को लगेगा झटका?

26 Sep 2025
विज्ञापन

पीएम मोदी देंगे बिहार की 75 लाख महिलाओं को 10-10 हजार रुपए

26 Sep 2025

ट्रंप ने दे दिया एक और झटका,अब लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ

26 Sep 2025
विज्ञापन

ED-CBI सोनम वांगचुक पर कसेगी शिकंजा?

26 Sep 2025

Navratri 2025: हैदराबाद में 72 फीट की इको फ्रेंडली दुर्गा प्रतिमा की चर्चा, दर्शन के लिए उमड़ी भीड़!

26 Sep 2025

Weather Forecast: कैसा रहेगा आप के यहां आज मौसम का हाल? | Weather Update | Amar Ujala

26 Sep 2025

Bihar Election 2025: गिरिराज सिंह ने फिर राहुल गांधी बोला हमला, कह दी ये चौंकाने वाली बात!

26 Sep 2025

Akhilesh Yadav Azam Khan News: इस दिन आजम खां से मिलने रामपुर जाएंगे अखिलेश यादव

26 Sep 2025

Jageshwar Prasad Avadhiya: 100 रु के झूठे केस में 39 साल हुए बर्बाद, न्याय की आस में चौपट हुई जिंदगी

26 Sep 2025

Maharashtra Flood News : महाराष्ट्र में जलप्रलय से मची तबाही,बाढ़ की चपेट में आई किसानों की फसल तबाह

26 Sep 2025

Tejas Fighter Jet Deal: मिग-21 की जगह लेगा तेजस एमके-1ए लड़ाकू विमान

25 Sep 2025

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस ने बनाया बड़ा प्लान!

25 Sep 2025

Rohini Acharya on Tejashwi Yadav: लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव के समर्थकों को दी खुली चुनौती

25 Sep 2025

UP International Trade Show: क्या GST में फिर होंगे बदलाव, PM Modi ने क्या कहा? | GST 2.0 | Amar Ujala

25 Sep 2025

Devendra Fadnavis Reply to Rahul Gandhi: राहुल गांधी पर बरसे देवेंद्र फडणवीस,Gen-Z को लेकर कही ये बात

25 Sep 2025

Khawaja Asif Fumbles in UN: AI पर चर्चा के दौरान सात बार अटके ख्वाजा आसिफ,पाकिस्तान की हुई बेइज्जती

25 Sep 2025

Agni Prime Missile: मुल्ला मुनीर भी बाप-बाप करेगा! DRDO ने वो मिसाइल बना दी

25 Sep 2025

पढ़ाई छोड़कर आई युवती ने खोले बाबा की काली करतूतों के पोल

25 Sep 2025

Leh Ladakh Protest Updates: लद्दाख में अब कैसे हैं वहां के हालात? | Amar Ujala |

25 Sep 2025

बैक-बिल्डरों के खिलाफ सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट,बाजार तो उठा लेकिन शेयर क्यों नहीं?

25 Sep 2025

USA H1-B Visa: ट्रंप के फीस बढ़ोतरी का निकला तोड़,अब अप्लाई करें L-1, O-1, OPT वीजा के लिए।

25 Sep 2025

अब चलती ट्रेन से भी होगा दुश्मनों पर अटैक, मिसाइल का सफल परीक्षण

25 Sep 2025

Leh Ladakh Protest Updates: हिंसक झड़प में अब तक 4 की मौत, 80 घायल, सोनम वांगचुक की युवाओं से अपील

25 Sep 2025

मायावती की रैली से पहले अखिलेश का आजम से मिलना क्यों जरुरी?पलटेगा खेल!

25 Sep 2025

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू क्यों जा रहीं मथुरा,PM Modi भी UP-राजस्थान के दौरे पर | CM Yogi | Akhilesh

25 Sep 2025

Maharashtra Flood News : मराठवाड़ा में बाढ़ की स्थिति पर विपक्ष ने सरकार को घेरा कर दी ये बड़ी मांग

25 Sep 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed