Hindi News
›
Video
›
India News
›
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment: When will the 20th installment of farmers be released?, this is
{"_id":"687cb335cbd44ec482063e06","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-yojana-20th-installment-when-will-the-20th-installment-of-farmers-be-released-this-is-2025-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment: कब जारी होगी किसानों की 20वीं किस्त?, ये है अपडेट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment: कब जारी होगी किसानों की 20वीं किस्त?, ये है अपडेट
अमर उजाला, नोएडा Published by: तन्मय बरनवाल Updated Sun, 20 Jul 2025 02:43 PM IST
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) देश के करोड़ों किसानों के लिए सरकार की एक बेहद महत्वपूर्ण और लोकप्रिय स्कीम बन चुकी है। इस योजना के माध्यम से केंद्र सरकार छोटे और सीमांत किसानों को सालाना आर्थिक सहायता उपलब्ध कराती है, जिससे उनकी आय में बढ़ोतरी हो और खेती की लागत का बोझ कुछ हद तक कम हो सके। इस स्कीम के अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना ₹6,000 तीन किस्तों में दिए जाते हैं—हर चार महीने पर ₹2,000 की एक किस्त। अब तक सरकार इस योजना के तहत कुल 19 किस्तें जारी कर चुकी है। आखिरी यानी 19वीं किस्त फरवरी 2025 में किसानों के खाते में ट्रांसफर की गई थी। अब जुलाई का अंत आ रहा है और किसानों को 20वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में सभी की निगाहें इस पर टिकी हैं कि आख़िर यह अगली किस्त कब जारी की जाएगी।
केंद्र सरकार अब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की कुल 19 किस्तें जारी कर चुकी है। 19वीं किस्त को भारत सरकार ने इसी साल फरवरी महीने में जारी की थी। 19वीं किस्त को जारी हुए 4 महीनों से ज्यादा का वक्त बीत चुका है इस कारण करोड़ों किसान अब 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। किसान यह जानना चाहते हैं कि सरकार इस स्कीम की 20वीं किस्त कब जारी करेगी। पहले दावा किया जा रहा था कि सरकार 20वीं किस्त को जून महीने में जारी कर सकती है लेकिन ऐसा हुआ नहीं। इसके बाद कहा जाने लगा कि 18 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार में आयोजित एक खास समारोह में इस योजना की 20वीं किस्त जारी कर सकते हैं। हालांकि, उस दिन भी इस योजना की 20वीं किस्त जारी नहीं हुई। अब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी करने को लेकर किसी प्रकार का कोई आधिकारिक एलान नहीं किया गया है। इस कारण अभी किसानों को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।