{"_id":"68c3e2037b66af007f015a73","slug":"video-heavy-rains-in-sambas-hilly-area-sumb-have-badly-affected-life-2025-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"सांबा के पहाड़ी क्षेत्र सुंब में भारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांबा के पहाड़ी क्षेत्र सुंब में भारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित
जिला सांबा के पहाड़ी क्षेत्र सुंब में हाल ही में हुई भारी बारिश ने एक बार फिर जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। बारिश के कारण सुंब-गोरन मुख्य सड़क पूरी तरह से बंद हो गई थी, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ था।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या कोई नई नहीं है। हर बार बारिश के मौसम में सड़क मार्ग बंद हो जाता है, जिससे स्कूली बच्चों, मरीजों और आम नागरिकों की आवाजाही ठप हो जाती है। इसके चलते इलाके में दवाइयों, आवश्यक वस्तुओं और राहत सामग्री की आपूर्ति भी प्रभावित होती है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से कई बार गुहार लगाई है कि इस सड़क का स्थायी समाधान निकाला जाए, लेकिन अब तक केवल अस्थायी मरम्मत कर स्थिति को संभालने की कोशिश की गई है। नतीजतन, हर साल बारिश के साथ यह संकट दोबारा सामने खड़ा हो जाता है।
स्थानीय लोगों ने सरकार और जिला प्रशासन से अपील की है कि वे इस समस्या की गंभीरता को समझें और जल्द से जल्द कोई ठोस और दीर्घकालिक कदम उठाएं, जिससे लोगों को इस सालों पुरानी परेशानी से राहत मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।