Hindi News
›
Video
›
Jammu and Kashmir
›
Jammu News
›
VIDEO : One day conference of National Conference, announcement of active participation in Panchayat elections in Reasi
{"_id":"679d1291dc89bea81006c68c","slug":"video-one-day-conference-of-national-conference-announcement-of-active-participation-in-panchayat-elections-in-reasi","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : नेशनल कांफ्रेंस का एक दिवसीय सम्मेलन, रियासी में पंचायती चुनावों में सक्रिय भागीदारी की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : नेशनल कांफ्रेंस का एक दिवसीय सम्मेलन, रियासी में पंचायती चुनावों में सक्रिय भागीदारी की घोषणा
रियासी में बुधवार को नेशनल कांफ्रेंस के एक दिवसीय सम्मेलन में जिला भर से आए हुए कार्यकर्ताओं को आने वाले पंचायती और निकाय चुनावों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया गया। नेकां के एडिशनल जनरल सेक्रेटरी अजय सदोत्रा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
वक्ताओं ने संबोधन में कहा कि आज भी प्रदेश के लोग नेकां पार्टी पर विश्वास करते है। जिस के कारण की प्रदेश में नेकां की सरकार बनी है। आने वाले दिनों में पंचायती और निकाय चुनाव होने की पूरी संभावना है जिस में पार्टी पूरी तरह से शामिल होगी। हर एक पंचायत और निकाय में पार्टी की तरफ से अपना उम्मीदवार उतारा जाएगा।
मौके पर एडिशनल जनरल सेक्रेटरी अजय सदोत्रा ,पूर्व मंत्री व रियासी उधमपुर के जोनल प्रधान अब्दुल गनी मलिक,गुलाबगढ़ के विधायक इंजीनियर रशीद,जम्मू संभाग ओबीसी के प्रधान अब्दुल गनी तेली,सचिव मोहम्मद अयूब मलिक,जिला प्रधान जम्मू चंद्र मोहन शर्मा,विधार्थी यूनियन के प्रधान हर्षवर्धन,जिला प्रधान राज कुमार शर्मा,जोनल जनरल सचिव तारिक भट्ट,ब्लॉक प्रधान रियासी रतन लाल भगत, भोमाग के गंधर्व सिंह,पौनी के रिटायर कैप्टन राम लाल शर्मा,कटरा से अशोक मेहता,पैंथल के विक्रमजीत भगत भी उपस्थित रहे जिन्होंने बारी बारी से कार्यकर्ताओं को एकजुट हो कर रहने को कहा।
पार्टी की नितियों को लोगों तक पहुंचा कर पार्टी को मजबूत करने की अपील की। सम्मेलन के दौरान कई लोगों ने पार्टी का दामन थामा जिन का हार पहना कर स्वागत किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।