सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   VIDEO : District level advisory committee reviewed the implementation of Food Security Act

VIDEO : जिला स्तरीय सलाहकार समिति ने की खाद्य सुरक्षा अधिनियम के क्रियान्वयन की समीक्षा

Ankesh Dogra अंकेश डोगरा
Updated Fri, 31 Jan 2025 05:57 PM IST
VIDEO : District level advisory committee reviewed the implementation of Food Security Act
उपायुक्त जतिन लाल ने जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए खाद्य सुरक्षा नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा की । उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन जिले में स्वस्थ, सुरक्षित और स्वच्छ खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा। बैठक में जिले में खाद्य सुरक्षा कानून के तहत अब तक की प्रवर्तन गतिविधियों और जन जागरूकता कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने अवगत कराया कि जिला में कुल 437 फूड लाइसेंस ऑपरेटर सक्रिय हैं। इसके अलावा 3155 फूड बिजनेस ऑपरेटर को खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण एक्ट के तहत पंजीकृत किया गया है। जिला में मई 2024 से 23 जनवरी, 2025 तक 209 नए लाईसेंस बनाए गए जिससे 13 लाख 42 हज़ार रुपये और 1050 को भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण एक्ट के तहत पंजीकृत किया गया जिनसे 5 लाख 45 हज़ार 600 रुपये पंजीकरण शुल्क एकत्रित की गई। खाद्य व्यवसाय संचालकों को सुगम पंजीकरण और लाइसेंस प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। उपायुक्त ने अधिकारियों को खाद्य सैंपल बढ़ाने के निर्देश दिए और मानकों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई करने को कहा। बैठक में बताया गया कि इस वर्ष खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा 91 नमूनों की जांच की गई। इनमें से 20 नमूने मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए, जिनमें 2 असुरक्षित, 5 गलत ब्रांडिंग वाले, 10 निम्न गुणवत्ता वाले और 2 दोनों श्रेणियों में शामिल थे। खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर 80,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। दिवाली पर्व के दौरान खाद्य सुरक्षा अभियान के तहत 2,080 किलोग्राम खोया, 237 किलोग्राम पनीर और 12 किलोग्राम देसी घी जब्त किया गया। उपायुक्त ने खाद्य विक्रेताओं और आम जनता को सुरक्षित व स्वच्छ खाद्य पदार्थों के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया। खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध कराई गई मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब के माध्यम से अप्रैल से दिसंबर 2024 तक 100 नमूनों की जांच की गई, जिनमें सभी नमूने खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरे उतरे। यह सुविधा दूध, तेल, जूस और पानी की मिलावट जांचने के लिए निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अलावा, लोगों को स्वस्थ और संतुलित आहार के प्रति जागरूक करने के लिए 1 दिसंबर 2024 को ऊना के रामलीला मैदान में ईट राइट मेलाश् आयोजित किया गया, जिसमें उपमुख्यमंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस मेले में प्राकृतिक और जैविक खाद्य उत्पादों के साथ पारंपरिक व्यंजनों को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया गया। फूड फोर्टिफिकेशन को लेकर सरकार द्वारा दूध, खाद्य तेल, आटा, चावल और नमक को विटामिन और खनिजों से समृद्ध करने की पहल की गई है, जिससे लोगों को पोषणयुक्त आहार मिले। ऊना जिले में 3,518 लीटर उपयोग में लाए जा चुके पुराने खाद्य तेल का संग्रहण कर बायोडीजल उत्पादन के लिए भेजा गया। खाद्य व्यवसाय संचालकों के लिए खाद्य सुरक्षा पर्यवेक्षकों का अनिवार्य प्रशिक्षण सुनिश्चित किया जा रहा है। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र शर्मा, संयुक्त निदेशक उद्योग अंशुल धीमान, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा जगदीश धीमान, डीएफएससी राजीव शर्मा, उपनिदेशक कृषि डॉ. कुलभूषण धीमान, व्यापार मंडी के प्रधान प्रिंस राजपूत तथा सचिव राजेश शर्मा सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : Lucknow: जैन विद्या शोध संस्थान का स्थापना दिवस मना, पर्यटन मंत्री पहुंचे

31 Jan 2025

VIDEO : नशे से बचाव के लिए रियासी में छात्राओं ने निकाली रैली, प्रशासन और पुलिस रहे साथ

31 Jan 2025

VIDEO : सोनीपत में सीवर जाम की समस्या पर बिफरे लोगों ने लगाया जाम

31 Jan 2025

VIDEO : श्रावस्ती: बाग में पड़ा मिला शव, युवक के पिता और एसपी घनश्याम चौरसिया ने दिया बयान

31 Jan 2025

VIDEO : लाल चौक पर एबीवीपी की तिरंगा रैली, छात्र संगठनों ने दिखाया एकजुटता

31 Jan 2025
विज्ञापन

VIDEO : चंबल सेंक्चुअरी की बाह रेंज में सर्वे के दौरान उड़ान भरते दिखे प्रवासी अप्रवासी पक्षी

31 Jan 2025

VIDEO : कानपुर में युवकों ने परचून कारोबारी पर की फायरिंग, घटना सीसीटीवी में कैद…हमलावरों की तलाश जारी

31 Jan 2025
विज्ञापन

VIDEO : टोल प्लाजा का खौफनाक वीडियो...कार की छत पर लटका टोल कर्मचारी; एक किमी तक छटपटाता रहा

31 Jan 2025

VIDEO : जींद में परिवहन समिति बस क्यू शेल्टर में घुसी, सात यात्री घायल

31 Jan 2025

VIDEO : भिवानी में 15 दिन बाद छाया कोहरा, 20 मीटर से कम रही दृश्यता, फसलों को होगा फायदा

31 Jan 2025

Sehore News: भाव खाने वाला टमाटर अचानक हुआ बेभाव, खेतों की मेड़ और सड़कों पर फेंक रहे किसान

31 Jan 2025

VIDEO : मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ में 20 हजार का इनामी लुटेरा गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल

31 Jan 2025

VIDEO : सहारनपुर के चिलकाना में गोवंश काटने को लेकर हंगामा, मार्ग पर लगाया जाम

31 Jan 2025

VIDEO : मुजफ्फरनगर में सालासर बालाजी धाम के पांचवें वार्षिकोत्सव के लिए निकाली ध्वज यात्रा

31 Jan 2025

VIDEO : प्रयागराज महाकुंभ में हादसे के बाद 24 घंटें जाम में फंसे रहे गंगोह के श्रद्धालु

31 Jan 2025

VIDEO : गोविंद नगर में घरों की छतों से गुजर रही हाइटेंशन लाइन, डर के साए में लोग

31 Jan 2025

VIDEO : मेरठ के अन्नपूर्ण मंदिर में महिला काव्य मंच का कवी सम्मलेन

31 Jan 2025

VIDEO : हिसार-फतेहाबाद के बीच घना कोहरा, यातायात प्रभावित

31 Jan 2025

VIDEO : नैनीताल में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर प्रतिमा से आवरण हटाया

31 Jan 2025

VIDEO : बलियानाला के पास मिला अवैध निर्माण, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को डीएम ने लगाई फटकार; कार्रवाई के दिए निर्देश

31 Jan 2025

VIDEO : एएमयू असिस्टेंट प्रोफेसर के मोदी-योगी को अपशब्द कहने पर युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव राजा भैया बोले यह

31 Jan 2025

VIDEO : शंभू बाॅर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में अमृतसर के किसान की माैत

31 Jan 2025

VIDEO : जींद में धुंध ने रोकी वाहनों की रफ्तार, पांच मीटर दृश्यता

31 Jan 2025

VIDEO : रामनगर के तीन रेंजों में पूरी हुई बाघों की गणना, दो महीने पहले शुरू हुआ था गिनती का कार्य

31 Jan 2025

Alwar News : पानी की पाइप लाइन को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, गोलियां चलीं, पेट में गोली लगने से एक गंभीर

31 Jan 2025

VIDEO : समन तामील कराने गए सीबीआई सिपाही से मारपीट, चौकी तक घसीटा

31 Jan 2025

VIDEO : झज्जर में आधे शहर में खिली धूप तो आधे शहर में छाया कोहरा

VIDEO : रेवाड़ी में महिलाओं ने दुकान में की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

31 Jan 2025

VIDEO : फतेहाबाद में 12 दिन की राहत के बाद फिर छाई धुंध

31 Jan 2025

VIDEO : हिसार में सुबह के समय छाया घना कोहरा

31 Jan 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed