{"_id":"6a794f8f739b9cdbdb0e5eda","slug":"video-lkhanauu-ma-savara-ovarafal-saka-para-jalbharava-sa-lga-parashana-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में सीवर ओवरफ्लो, सड़क पर जलभराव से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में सीवर ओवरफ्लो, सड़क पर जलभराव से लोग परेशान
लखनऊ में जानकीपुरम द्वितीय वार्ड के अंतर्गत आने वाले जानकीपुरम गार्डेन में जलभराव और सीवर की समस्या से लोग परेशान हैं। बार-बार सीवर ओवरफ्लो होने से सड़कों पर गंदा पानी भर रहा है। वहीं, कई जगह सीवर के ढक्कन टूटे पड़े हैं, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में पुरानी सीवर लाइन होने के कारण समस्या बार-बार सामने आ रही है। यहां नई सीवर पाइपलाइन बिछाने की जरूरत है।
स्थानीय निवासी कारोबारी अंकित सक्सेना ने बताया कि जलभराव की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की जा चुकी है। क्षेत्रीय पार्षद राजकुमारी मौर्य को भी समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। सीवर ओवरफ्लो के कारण सड़कों पर पानी भरा रहता है और जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। पानी भरे होने के कारण गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि केवल सीवर की सफाई कराने से समस्या का समाधान नहीं होगा। इलाके की सीवर व्यवस्था पुरानी होने के कारण नई पाइपलाइन बिछाने की जरूरत है। लोगों ने नगर निगम से सीवर ओवरफ्लो की समस्या का स्थायी समाधान कराने, टूटे ढक्कनों को बदलने और क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।